MP News: बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, सीएम शिवराज ने जताया दुख
मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। शर्मा को हाल ही में गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार भी मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में हार्ट अटैक से बीजेपी के तेज तर्रार प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन हो गया। गुजरात चुनाव में ड्यूटी से लौटने के बाद रविवार को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। उसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे।
बता दें, शर्मा को हाल ही में गुजरात के एक जिले में विधानसभा चुनाव का प्रभार भी मिला था। शर्मा का नाम इंदौर में शहर अध्यक्ष और महापौर के लिए भी आगे आ चुका था। वे दोनों पदों के लिए बड़े दावेदार माने जा रहे थे। शर्मा का निधन उस वक्त हुआ जब सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर में ही हैं। शिवराज एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर आए हैं। वे शर्मा को श्रद्धांजलि देने अस्पताल भी गए।
CM शिवराज ने शोक व्यक्त किया
मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। लिखा- ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को ये वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! ऊँ शांति।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रखर प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा जी के आकस्मिक निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
।। ॐ शांति ।।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 11, 2022
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। लिखा- ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश शर्मा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।
— VD Sharma (@vdsharmabjp) September 11, 2022
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/y2obMVWLPu
