फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Elections 2023: Jais had sent 20 names, Congress gave tickets to only five, the other will also contest.

MP Election 2023: जयस ने 20 नाम भेजे थे, तीन को ही कांग्रेस ने दिए टिकट, दूसरा धड़ा भी मैदान में उतरेगा

Fri, 20 Oct 2023 09:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 20 Oct 2023 09:03 PM IST
सार

कुछ सीटों पर जयस का भी प्रभाव है,इसलिए मालवा निमाड़ की तीन सीटों पर जयस के दावेदारों को टिकट मिला है,जबकि एक टिकट मंडला से डाॅ. अशोक मोरसकोले को दिया गया है। कांग्रेस की रणनीति इस बार भी ज्यादातर आदिवासी सीटों पर सफलता पाने की है।

 

विज्ञापन
MP Elections 2023: Jais had sent 20 names, Congress gave tickets to only five, the other will also contest.
जयस के पांच टिकट तय हुए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस की दूसरी सूची में जय आदिवासी संगठन के लिए तीन सीटें कांग्रेस ने रखी। ये तीनो मालवा निमाड़ की है,जबकि मंडला में जिस दावेदार को टिकट दिया गया है, जयस उसे भी अपना बता रहा है। हालांकि जयस ने 20 नामों की सूची टिकट के लिए सौंपी थी। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डाॅ.हीरा अलावा का कहना है कि जयस के जो कार्यकर्ता टिकट पाने से वंचित रहे है, उन्हें निगम मंडलों में पद दिए जाएंगे। उधर जयस का दूसरा धड़ा 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

प्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग की है। पिछले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में इन सीटों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। 47 में से 30 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। आदिवासी वर्ग की सबसे ज्यादा 22 सीटे मालवा निमाड़ में है। कुछ सीटों पर जयस का भी प्रभाव है,इसलिए मालवा निमाड़ की तीन सीटों पर जयस के दावेदारों को टिकट मिला है,जबकि एक टिकट मंडला से डाॅ. अशोक मर्सकोले को दिया गया है। जयस इस टिकट को भी अपने खाते में बता रहा है। कांग्रेस की रणनीति इस बार भी ज्यादातर आदिवासी सीटों पर सफलता पाने की है।

विज्ञापन

जयस को इन सीटों पर मिला टिकट

सेंधवा सीट से कांग्रेस के विधायक ग्यारसीलाल रावत का टिकट काटते हुए पार्टी ने जयस नेता मोंटू सोलंकी को टिकट दिया है। कांग्रेस के सर्वे में रावत को लेकर नकारात्मक फीडबैक था। उनकी पत्नी और बेटा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए थे। मनावर से डाॅ. हीरालाल अलावा को टिकट मिला है। सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देने वाले लक्ष्मण डिंडोर को रतलाम ग्रामीण टिकट मिला है,हालांकि यहां से जयस ने डाॅ. अभय अेाहरी का टिकट मांगा था। डिंडोर कांतिलाल भूरिया के समर्थक है और वे आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ) से जुड़े है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बागली से गोपाल भौंसले का टिकट भी कांग्रेस ने दिया। जयस नेेेता कह रहे है कि गोपाल को उनके कहने पर टिकट दिया, लेकिन वह दीपक जोशी व शेखावत की पसंद बताया जा रहा है।  मंडला सीट से डाँ. अशोक मोरसकोले को दिया गया टिकट भी जयस खुद के कोटे से मानकर चल रहा  है। जयस ने पानसेमल से टिकट मांगा था। राजू पटेल यहां टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने अंतिम समय में विधायक चंद्रभागा किरोड़े को ही टिकट दिया, क्योकि दूसरी सूची में महिला उम्मीदवारों के नाम वैसे ही कम है।

जयस का दूसरा गुट भी खड़े करेगा उम्मीदवार

जयस का दूसरा गुट किसी भी दल से समझौता करने के बजाए जयस के उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतारेगा। उनकी नजर भैंसदेही, पानसेमल, धरमपुरी, कुक्षी, रतलाम ग्रामीण, जोबट, थांदला, सैलाना, अलीराजपुर सरदारपुर, मनावर, भगवानपुरा,भीकनगांव, राजपुर और महू सीट पर है। जयस रणनीतिकार डाॅ. आनंद राय का कहना है प्रदेश में 20 से ज्यादा सीटों पर जयस के उम्मीदवार खड़े होंगे। उन सीटों पर नाम भी फायनल हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed