फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Vijayargiya said - Old age will improve if Digvijay visits Ramlal with Sonia Aunty.

MP Election 2023: विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सोनिया आंटी के साथ रामलला के दर्शन करें तो बुढ़ापा सुधर जाएगा

Thu, 19 Oct 2023 09:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 19 Oct 2023 09:13 PM IST
सार

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सिंह ने जवानी में जो भी भूल की हो। अब रामलला के दर्शन कर उन्हें बुढ़ापे सुधार लेना चाहिए। सिंह का यह जीवन तो जैसा भी निकला, रामजी के दर्शन से अगला जीवन धन्य हो जाएगा

विज्ञापन
MP Election 2023: Vijayargiya said - Old age will improve if Digvijay visits Ramlal with Sonia Aunty.
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस खासकर दिग्विजय सिंह पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। हम कहते थे कि कसम राम की खाते हैं हम मंदिर वहीं बनाएंगे, तो दिग्विजय सिंह बोलते थे कि तारीख नहीं बताएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


दिग्विजय सिंह जी अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है और जनवरी में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है। दिग्विजय सिंह को उनकी आंटी सोनिया गांधी और परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जाना चाहिए। रामजी करुणानिधान हैं। उनकी जो शरण में चले जाता है, उसे रामजी माफ कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयवर्गीय ने कहा कि सिंह ने जवानी में जो भी भूल की हो, लेकिन अब रामलला के दर्शन कर उन्हें बुढ़ापा सुधार लेना चाहिए। सिंह का यह जीवन तो जैसा भी निकल गया, रामजी के दर्शन से अगला जीवन धन्य हो जाएगा। विजयवर्गीय ने कहा कि रामचरित मानस हमारे समाज को मार्गदर्शन देती है। वह मर्यादा का पाठ पढ़ाती है, लेकिन कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा था कि राम एक काल्पनिक व्यक्ति है और रामचरितमानस उपन्यास है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के कुर्ते फाड़ने वाले बयान पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह बात बोलकर नाथ ने बताया कि कांग्रेस में उनकी क्या स्थिति है। कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं और कार्यकर्ताअेां को कपड़े दिग्विजय सिंह के फाड़ने के लिए बोल रहे हैं। नाथ गैरजवाबदार नेता हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed