फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mp election 2023 satta ka sangram in indore chai par charcha coverage update in hindi

Madhya Pradesh Election: मतदाताओं के मन की बात जाननी है? आइए अमर उजाला के साथ देखिए सत्ता का संग्राम

Fri, 10 Nov 2023 12:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Nov 2023 12:33 AM IST
सार

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं का माहौल गरमाया हुआ है। अमर उजाला डॉट कॉम का विशेष चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज इंदौर में रहेगा। 25 अक्तूबर को मुरैना से शुरू हुआ यह चुनावी रथ तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर मध्य प्रदेश की 120 से ज्यादा सीटों को कवर कर चुका है। 

विज्ञापन
mp election 2023 satta ka sangram in indore chai par charcha coverage update in hindi
इंदौर में 'सत्ता का संग्राम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश...हिंदुस्तान का दिल, जहां सीटें हैं 230 और मतदाता हैं 5.61 करोड़। इन्हीं वोटरों के मन की बात जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने मध्य प्रदेश से अपना विशेष चुनावी रथ शुरू किया था 'सत्ता का संग्राम'। वही 'सत्ता का संग्राम' जो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी खासा चर्चा में रहा था। मध्य प्रदेश में इसकी शुरुआत बुधवार 25 अक्तूबर को मुरैना से हुई थी। यह चुनावी रथ तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर मध्य प्रदेश की 120 से ज्यादा सीटों को कवर कर चुका है। इसका आखिरी पड़ाव आज मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में है।

विज्ञापन


राजस्थान में भी इसी तरह 'सत्ता का संग्राम' चल रहा है। 'सत्ता का संग्राम' की संकल्पना अपने आप में विशेष तरह की है। इसके तहत अमर उजाला की डिजिटल टीम सुबह 'चाय पर चर्चा' कर जनता के मन की बात जानने की कोशिश करती है। चुनावों में युवा वोटरों की अहम भूमिका को देखते हुए 'युवाओं की बात' को जगह दी जाती है और उनसे जुड़े मुद्दों को जानने की कोशिश होती है। इसके बाद 'आधी आबादी की सोच' में महिला वोटरों से बातचीत की जाती है। रोजाना शाम पांच बजे स्थानीय नेताओं के साथ लाइव चर्चा होती है। ये सभी शो अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और साथ ही फेसबुक पेज पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सीटों पर प्रत्याशियों से चर्चा
सत्ता का संग्राम चुनावी रथयात्रा के जरिये न केवल प्रमुख सीटों की जमीनी हकीकत को जाना, वहां के प्रतिनिधियों के विचारों को भी आप तक पहुंचाया। जैसे-जैसे रथ के पहिये घूमे, दोनों ही राज्यों में राजनीति ने भी करवट बदली। टिकट घोषित हो रहे थे। बागी बगावत की मशाल जला रहे थे। फिर नाम वापसी का दिन भी आया। कुछ बगावत की मशालों को बुझा दिया गया। कुछ नेताओं ने खुद ही अपनी मशाल पर पानी डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं का माहौल गरमाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और फिर योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, मायावती जैसी नेता चुनावी समर में अपने घोड़े दौड़ा रहे हैं। हम हर पार्टी की छोटी-बड़ी रैली, सभा, रोड शो से जुड़ी पल-पल की खबरें भी आप तक पहुंचा रहे हैं। इसके लिए आप विजिट करें अमर उजाला के चुनाव कवरेज से जुड़ा विशेष पेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed