फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Rebel Congress candidate in Mhow injured after falling while trying to do Darbar selfie, adm

MP Election 2023: महू में कांग्रेस के बागी उम्मीदवार दरबार सेल्फी के चक्कर में गिरकर घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 09 Nov 2023 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 09 Nov 2023 07:21 PM IST
सार

 दरबार सुबह कोदरियां गांव में पहुंचे थे। वे खुली जीप में सवार थे। गांव के तेजाजी मोहल्ले में जब वे पहुंचे तो एक युवक सेल्फी स्टीक लेकर उनके पास सेल्फी लेने पहुंचा। इस दौरान स्टीक उनके सिर पर लग गए और बैलेंस बिगड़ने के कारण वे वाहन से गिर पड़े।

विज्ञापन
MP Election 2023: Rebel Congress candidate in Mhow injured after falling while trying to do Darbar selfie, adm
दरबार अस्पताल में भर्ती - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनाव प्रचार पर निकले महू के निर्दलीय उम्मीदवार अंतर सिंह दरबार एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


अंतर सिंह दरबार सुबह महू विधानसभा क्षेत्र के कोदरिया गांव में पहुंचे थे। वे खुली जीप में सवार थे। गांव के तेजाजी मोहल्ले में जब वे पहुंचे तो एक युवक सेल्फी स्टीक लेकर उनके पास सेल्फी लेने पहुंचा। इस दौरान स्टीक उनके सिर पर लग गई और संतुलन बिगड़ने के कारण वे वाहन से गिर पड़े। उनके सिर, कंधे और हाथ पर चोट आई है। जनसंपर्क में साथ चल रहे समर्थक उन्हें महू के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


सिर पर लगी चोट के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया। अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी एकत्र हो गए थे। डॉक्टरों ने कहा कि दरबार की हालत खतरे से बाहर है। आपको बता दें, दरबार महू से दो बार विधायक रह चुके हैं। पिछला चुनाव वे भाजपा की उषा ठाकुर से हारे थे। उससे पहले दो बार कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें चुनाव हराया था। लगातार तीन बार हारने के कारण दरबार को कांग्रेस ने इस बार टिकट नहीं दिया तो वे बगावत कर मैदान में उतर गए और महू में अब त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed