फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Low voting in four seats considered to be the stronghold of BJP-Congress in Malwa Nimar surp

MP Election 2023: मालवा निमाड़ में भाजपा कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली चार सीटों पर कम मतदान ने चौंकाया

Sat, 18 Nov 2023 11:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Nov 2023 11:53 PM IST
सार

इंदौर की दो नंबर विधानसभा में जिले में सबसे कम वोटिंग से भी चुनावी विशेषज्ञ आश्चर्य में है। यहां से तीन बार लगातार चुनाव जीते विधायक रमेश मेंदोला प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों का रिकार्ड भी बना चुके है, लेकिन इस बार इतना 67 प्रतिशत ही मतदान रहा।

विज्ञापन
MP Election 2023: Low voting in four seats considered to be the stronghold of BJP-Congress in Malwa Nimar surp
मालवा निमाड़ में चार सीटों पर कम मतदान। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मालवा निमाड़ में भाजपा और कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली कुछ सीटों पर भी बंपर वोटिंग ने उम्मीदवारों को चौकाया है। अब वे इस गुणा भाग में जुटे है कि बढ़ा हुआ वोटिंग प्रतिशत किसके पक्ष में रहेगा और कौन सी लहर ने काम किया, लेकिन मालवा निमाड़ की चार सीटों पर जिलों में सबसे कम वोटिंग हुई है। इन चारों सीटों पर दोनो दलों ने अपने विधायकों को दोबारा चुनाव लड़ाया है।

विज्ञापन

जानिए कौन सी सीटे है कम मतदान वाली

इंदौर की दो नंबर विधानसभा में जिले में सबसे कम वोटिंग से भी चुनावी विशेषज्ञ आश्चर्य में है। यहां से तीन बार लगातार चुनाव जीते विधायक रमेश मेंदोला प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों का रिकार्ड भी बना चुके है, लेकिन इस बार इतना 67प्रतिशत ही मतदान रहा।

विज्ञापन


 इसके अलावा धार जिले की गंधवानी सीट पर भी धार जिले में सबसे कम मतदान 73 प्रतिशत रहा। इस सीट से लगातार कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार चुनाव जीतते रहे है। इस जिले की दूसरी सीटों पर 75 से लेकर 83 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रतलाम सिटी में भी जिले में सबसे कम वोटिंग हुई है। यहां 73 प्रतिशत मत पड़े, जबकि जिले के दूसरे विधानासभा क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट डाले गए। मालवा निमाड़ के सबसे धनवान विधायक चैतन्य कश्यप रतलाम सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े है। इसके अलावा देवास विधानसभा में भी जिले में सबसे कम 74 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर गायत्री राजे पंवार को तीसरी बार भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। जिले के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है।

बदनावर में सबसे ज्यादा 84 प्रतिशत मतदान

धार जिले में सबसे ज्यादा मतदान वाली सीट बदनावर रही। इस सीट पर दोनो प्रत्याशी पिछली बार भी मैदान में थे, लेकिन इस बार दोनो ने अपने अपने दल बदल कर चुनाव लड़ा। धार सीट पर 78 प्रतिशत मतदान रहा। निमाड़ की कसरावद सीट पर सबसे ज्यादा 85 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस से सचिन यादव और भाजपा से आत्माराम पाटीदार चुनाव मैदान में है। हरसूद सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। यहां 79 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट से लगातार विजय शाह चुनाव जीतते आ रहे है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed