फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Four generations went together to vote, grandmother was discharged from the hospital and rea

MP Poll 2023: चार पीढ़ियों ने एक साथ दिया वोट, दादी की अस्पताल से छुट्टी कराई, व्हीलचेयर पर लाए मतदान केंद्र

Fri, 17 Nov 2023 10:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 17 Nov 2023 10:34 PM IST
सार

सूरज ने बताया कि दादी अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी कराई और सुबह व्हील चेयर पर हम मतदान कराने लाए। हमारे परिवार की चार पीढ़ी एक साथ वोट देने आई।

विज्ञापन
MP Election 2023: Four generations went together to vote, grandmother was discharged from the hospital and rea
गौहर परिवार के सदस्य एक साथ वोट देने पहुंचे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले गौहर परिवार के 15 से ज्यादा सदस्य एक साथ वोट डालने पहुंचे। सुगनीदेवी मतदान केंद्र में इस परिवार की चार पीढि़यां एक साथ वोड डालने आई। अपने दादा महेश और दादी सावित्री को लेकर आए पोते सूरज ने बताया कि दादी की तबीयत खराब थी। वे चार दिन से  अस्पताल में भर्ती थी। गुरुवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी कराई और शुक्रवार सुबह व्हील चेयर पर हम उन्हें मतदान कराने लाए।

विज्ञापन


हमारे परिवार की चार पीढ़ी एक साथ वोट देने आई, हालांकि परपोता वोट नहीं डाल सकता, लेकिन हम उसे भी मतदान केंद्र लाए है, ताकि हम अपने परिवार की एकता दर्शा सके। परिवार के मुखिया महेश गौहर ने कहा कि उनके पिता गोपीकृष्ण गौहर ने एक साथ वोट देने की परंपरा 30 साल पहले शुरू की थी।
विज्ञापन


हम उन्हें बग्गी में वोट डालने लेकर आते थे। दस साल पहले उनका निधन हो गया। महेश ने बताया कि लोकतंत्र का उत्सव में सभी की सहभागिता जरुरी है। हमारा परिवार एक साथ वोट देकर यह संदेश देना चाहता है कि वोट देना जरुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed