फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Congress National General Secretary Digvijay Singh said – BJP is diverting from real issues

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने कहा-धर्म को हथियार बनाकर असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Tue, 07 Nov 2023 10:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Nov 2023 10:37 PM IST
सार

महू से बगावत कर चुनाव में उतरे कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दरबार ने टिकट मांगा था, वे मापदंडों में फीट नहीं बैठ रहे थे। उन्हें पांच बार टिकट दिया। उन्हें बागी होकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress National General Secretary Digvijay Singh said – BJP is diverting from real issues
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेतृत्व से केंद्रीय नेतृत्व ही नहीं जनता भी नाराज है। 18 साल की सरकार को लेकर नाराजगी नीचे तक महूसस की जा रही है। इससे भाजपा डरी हुई है। चुनाव के ज्यादातर सर्वे कांग्रेस को आगे दिखा रहे है। इस बार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और 130 से ज्यादा सीटें आएगी।

विज्ञापन

सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों से भाजपा ध्यान भटकाना के लिए धर्म को हथियार बना रही है, लेकिन जनता समझ चुकी है। इस तरह के हथकंडों से भाजपा को कोई फायदा नहीं है। वे कर्नाटक में बजरंगबली को चुनाव में ले आए, लेकिन उसमें उनका फायदा नहीं हुआ। भाजपा किसी भी तरह जनता का ध्यान बांटने का कुटिल प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कथित वीडियो के बारे में कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर सवाल उठ रहे है। उन्हें इस मामले में बयान देना चाहिए। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से भी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान है। सरकार ने बड़े उद्योगपतियों के 25 लाख करोड़ का कर्ज माफ किए है,लेकिन गरीब किसान, मजदूर, व्यापारी का एक रुपये का कर्ज भी माफ नहीं किया। 70 कार्पोरेट घरानों के पास के पास देश के बजट के बराबर संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार को बागी नहीं होना था

महू से बगावत कर चुनाव में उतरे कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि दरबार ने टिकट मांगा था, वे मापदंडों में फीट नहीं बैठ रहे थे। उन्हें पांच बार टिकट दिया। वे दो बार चुनाव जीते, तीन बार हारे।


उन्हें बागी होकर चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुस्लिमों को लेकर दिए गए बयान का मुद्दा उठाने पर सिंह ने कहा कि सिंह ने कभी नहीं कहा कि प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का हक है। यह झूठ भाजपा फैला रही है। भाजपा झूठ जोर से और बार-बार बोलती है।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव लड़ने पर सिंंह ने कहा कि विजयवर्गीय कलाकार है, लेकिन इस बार वे संकट में है। वे आजकल मीडिया में छाए हुए है, क्योकि वह हमसे भी ज्यादा विवादास्पद बयान देने लगे है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed