फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   More than 40 complaints of drug addicts, officers arrived at midnight to meet the residents

Indore: नशाखोरों की 40 से ज्यादा शिकायतें की, आधी रात को अफसर पहुंचे रहवासियों से मिलने

Thu, 29 Jun 2023 08:04 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Jun 2023 08:04 AM IST
सार

रात को रहवासियों के बीच पहुंचे डीसीपी मिश्रा ने कहा कि अलावा बीट पुलिसकर्मी लगातार काॅलोनी में भ्रमण करेंगे  औरर गश्त करने वाली टीम भी नियमित रुप से काॅलोनी का राउंड लगाएगी। नशाखोरी पर भी लगाम लगाई जाएगी।

विज्ञापन
More than 40 complaints of drug addicts, officers arrived at midnight to meet the residents
मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए गए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के ट्रेजर टाउन के ईडब्लूएस फ्लैट में रहने वाले 25 से ज्यादा परिवार गुंडागर्दी, शराबखोरी से परेशान हैं, क्योंकि कुछ अपराधिक किस्म के लोग यहां रहने आ गए हैं। रहवासियों ने 40 से ज्यादा शिकायतें की। गुड़ों व नशाखोरों के खौफ के कारण बुधवार को उन्होंने फ्लैट बिकाऊ है, के पोस्टर घरों में लगाए तो रात एक बजे डीसीपी आदित्य मिश्रा रहवासियों से मिलने पहुंचे। बरसते पानी में लोगों ने उन्हें परेशानियां बताईं। उन्होंने नशाखोरी और गुंडागर्दी पर लगाम कसने का आश्वासन दिया और बिल्डर को क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और गली में पर्याप्त प्रकाश व्यस्था करने को कहा।

विज्ञापन


300 ईडब्लूएस फ्लैट बने हैं
राजेंद्र नगर के ट्रेजर टाउन में 300 फ्लैट ईडब्लूएस (गरीब) श्रेणी के लिए बनाए गए थे। कई लोगों ने फ्लैट खरीद कर किराए पर दे रखे हैं। कुछ किराएदार आपराधिक किस्म के आ गए हैं। वे खुलेआम नशा करते हैं और वाहनों के कांच फोड़ते हैं।
विज्ञापन

रहवासियों का कहना है कि ज्यादातर किराएदारों के फ्लैट मालिकों ने पुलिस को किराएदारों के रिकाॅर्ड भी नहीं सौंपे हैं। हम थाने में शिकायत करते है तो असामाजिक तत्व हमें धमकाते हैं, इसलिए अब हम फ्लैट बेचकर जाना चाहते है, लेकिन यहां का माहौल देख लोग फ्लैट खरीदने भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर किराएदार का सत्यापन होगा
रात को रहवासियों के बीच पहुंचे डीसीपी मिश्रा ने कहा कि सभी किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। जिन लोगों का आपराधिक रिकाॅर्ड पाया जाएगा, उनके खिलाफ बांड ओवर किया जाएगा। इसके अलावा बीट पुलिसकर्मी लगातार काॅलोनी में भ्रमण करेंगे और गश्त करने वाली टीम भी नियमित रूप से काॅलोनी के चक्कर लगाएगी।


हर माह अफसरों के साथ बैठक होगी
मिश्रा ने कहा कि रहवासियों की समस्या जानने के लिए महीने में एक बार अफसरों के साथ रहवासियों की बैठक भी होगी। रात दो बजे तक डीसीपी के साथ रहवासियों ने चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed