फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Monsoon will be active in Indore till June 26, dark clouds started spreading, mercury started falling

Indore: इंदौर में 26 जून तक सक्रिय होगा मानसून, छाने लगे काले बादल, गिरने लगा पारा

Tue, 20 Jun 2023 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Jun 2023 09:06 PM IST
सार

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ। यह अगले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, भोपाल व सागर संभागों में ही तेज वर्षा होगी। इंदौर में इसका असर 22 जून के बाद नजर आ सकता है। 

विज्ञापन
Monsoon will be active in Indore till June 26, dark clouds started spreading, mercury started falling
इंदौर में छाने लगे काले बादल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में इस बार मानसून का इंतजार लंबा हो गया है। 15 जून तक इंदौर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन इस जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून का इंतजार शहरवासियों को करना होगा। इस बार मानूसन 26 जून के बाद दस्तक देगा। फिहाल शहर में बादल छाने लगे है और पारा भी लुढ़क रहा है।

विज्ञापन

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ। यह अगले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। इसके असर से ग्वालियर, चंबल, भोपाल व सागर संभागों में ही तेज वर्षा होगी। इंदौर में इसका असर 22 जून के बाद नजर आ सकता है।

विज्ञापन

अभी बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 24 जून को बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय होने के बाद 26 जून तक मानसून इंदौर मेें अामद दे सकता है। पिछले साल 15 जून को मानसून इंदौर आ चुका था। इस साल तक 15 जून तक शहर नौतपा से भी ज्यादा तपा। रात दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से तापमान कम 

मंगलवार सुबह शहर में बादल छाए रहे। 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली पश्चिमी हवाएं राहत दे रही थी। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री दर्ज किया गया,जबकि सोमवार को शहर में दिनभर छाए बादलों के कारण दिन में उमस बनी रहे और तापमान में गिरावट देखने को मिली।

दिन का तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार शहर में काले बादल दो-दिन दिनों तक छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed