फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro trial run difficult till September 5, two and a half thousand additional employees engaged in work, work

Indore News: 5सितंबर तक मेट्रो का ट्रायल रन मुश्किल, ढाई हजार कर्मचारी जुटे काम में,रात में भी हो रहा काम

Tue, 08 Aug 2023 11:20 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Aug 2023 11:20 AM IST
सार

इंदौर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी लंबाई 126 मीटर रहेगी  और एक बार में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। मेट्रो की बोगियां इंदौर  आने के बाद उन्हें अवलोकन के लिए अलग अलग स्थानों पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
Metro trial run difficult till September 5, two and a half thousand additional employees engaged in work, work
मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा इंदौर में मेट्रो ट्रेन का काम में और तेजी लाई जा रही है ,ताकि तय समय पर मेट्रो का ट्रायल रन हो सके,हालांकि पांच सितंबर तक ट्रायल रन मुश्किल नजर आ रहा है। ठेकेदार कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड ने छह किमी के प्रायरिटी रूट पर कर्मचारियों की संख्या ढाई हजार कर दी है। यह कर्मचारी 24 घंटे लगातार काम कर रहे है।

विज्ञापन

 

मेट्रो की ट्रायल रन की शुरुआत 5 से 15 सितंबर के बीच हो सकती है। ट्रेन के कोच बड़ौदा के पास सांवली में बनाए जा रहे हैं,जो इंदौर में 25 से 31 अगस्त के बीच आ जाएंगे। इनकी पहली झलक इंदौर आने के बाद ही शहरवासियों को देखने को मिलेगी। कोच निर्माण करने वाली कंपनी एल्सटॉम के अनुसार कोच को इंदौर लाकर जोड़ा जाएगा। बड़ौदा से अलग-अलग हिस्सों में कोच आएंगे। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी के एमडी मनीष सिंह लगातार इंदौर और भोपाल प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

पिछले दिनों एमडी  मनीष सिंह द्वारा इंदौर और भोपाल में चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई थी। जिसमें कई तरह की लेटलतीफी पाई गई थी। उनकी नाराजगी के बाद रात में भी मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। छह किलोमीटर हिस्से में पटरियां बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है,हालांकि अभी स्टेशन नहीं बन पाए है। गुजरात से आने वाले कोच को गांधी नगर मेट्रो स्टेशन पर जोड़ा जाएगा। स्टेशन का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 यात्री कर सकेंगे सफर

इंदौर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी लंबाई 126 मीटर रहेगी  और एक बार में 400 से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। मेट्रो की बोगियां इंदौर आने के बाद उन्हें अवलोकन के लिए अलग अलग स्थानों पर रखा जाएगा। ट्रायल रन में शहर के अलग-अलग संगठनों को भी घुमाने की योजना अफसरों ने बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed