फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Mayor-in-Council meeting in Indore

Indore: सरकारी स्कूलों को बनाएंगे मॉडल स्कूल, महापौर परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 25 Aug 2022 09:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 09:20 PM IST
सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर में स्थित शासकीय स्कुलो में से विधानसभावार 6 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जहां पर प्राइवेट स्कूल जैसे सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।  

विज्ञापन
Mayor-in-Council meeting in Indore
indore nagar nigam

विस्तार

इंदौर नगर निगम महापौर परिषद में विभागों का बंटवारा होने बाद बैठक आयोजित की गई। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई निर्णयों पर सहमति बनी। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर में स्थित शासकीय स्कुलो में से विधानसभावार 6 स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा, जहां पर प्राइवेट स्कूल जैसे सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।  
विज्ञापन


बैठक में महापौर भार्गव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि पहले तीन माह में जिन कार्यों का हमने लक्ष्य रखा है, उसे सभी मिलकर पूरा करेंगे। साथ ही सभी एमआईसी सदस्य को इंदौर की वायु गुणवत्ता में सुधार व यातायात व्यवस्था को सृदृढ बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए। निगम की आय बढ़ाने पर कार्य करने तथा सरकारी विभागों पर बकाया संपत्तिकर व अन्य करों की वसूली करने के संबंध में भी योजना बनाई जाएं। 
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में ई लायब्रेरी का निर्माण करने के साथ ही नागरिकों को बेहतर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। निगम के कर्मचारियों के कार्य के साथ ही उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, वर्ष में दो बार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन स्वच्छ रहा है और छठी बार भी इंदौर स्वच्छता का सिक्स लगाने के लिए तैयार है। पूरा देश इंदौर की ओर देख रहा है, हम सभी का दायित्व है कि इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखने के लिए कार्य करें। शहर में लगाई जा रही एलईडी लाइट व हायमास्ट को समय सीमा में लगाने के साथ ही प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त एलईडी लगवाने पर भी आप कार्य करें।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सभापति मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, अश्विन शुक्ल, निरंजनसिंह चौहान, राजेश उदावत, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाड़िया, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, जीतेन्द्र यादव व अन्य उपस्थित थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed