फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Manish Lulla Suicide Bakery businessman was struggling with financial trouble

Manish Lulla Suicide: आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे बेकरी कारोबारी मनीष, पति की मौत से सदमे में पत्नी जैस्मीन

Wed, 05 Oct 2022 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Oct 2022 12:24 PM IST
सार

इंदौर के नामी बेकरी कारोबारी मनीष लुल्ला ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कुछ वक्त से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।

विज्ञापन
Manish Lulla Suicide Bakery businessman was struggling with financial trouble
मनीष की मौत से पत्नी जैस्मीन सदमे में हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नामी कारोबारी मनीष लुल्ला ने इंदौर के व्राइबेंट टावर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। कारोबारी के आत्महत्या की ठोस वजह तो सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि वह आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे,जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया होगा। कारोबारी मनीष के परिचितों का कहना है कि वह कुछ समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। उन्होंने शहर में आधा दर्जन आउटलेट्स खोल रखे थे। उनकी पत्नी जैस्मिन भी कारोबार में मदद करती थीं। उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर और रीवा जिले के अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान के जयपुर और छत्तीसगढ़ के भिलाई में भी आउटलेट्स खोले थे। मनीष का बेटा और बेटी मुबंई में पढ़ाई करते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढें: Indore: नामी बेकरी कारोबारी मनीष लुल्ला ने लगाई फांसी, वाइब्रेंट टावर की चौथी मंजिल पर मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड रूम किया सील

मनीष ने जिस रूम में फांसी लगाई, उसे पुलिस ने फिलहाल सील कर दिया है। वहां पुलिस अफसरों ने जांच भी की है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, चौंकाने वाली बात यह है कि मनीष का मोबाईल फोन भी नहीं मिला है। मनीष की मौत के बाद पत्नी जैस्मिन सदमे में हैं, जिसके चलते पुलिस उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले नहीं की किसी से बात
मनीष मंगलवार को दिनभर तनाव में थे। बताते है कि उन्होंने परिजनों के फोन कॉल भी दिनभर नहीं उठाए थे। जब उन्होंने आत्महत्या की तो पत्नी जैस्मिन घर से बाहर थी। रात 9 बजे जब वे घर पहुंची तो मनीष की आत्महत्या का पता चला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed