फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   malwa utsav cm mohan yadav indore news

इंदौर में बोले मुख्यमंत्रीः महाकाल लोक में लगेंगी ठोस प्रतिमाएं, मालवा उत्सव को दिया जाएगा विस्तार

Sat, 15 Jun 2024 10:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मालवा उत्सव में कलाकारों का हौसला बढ़ाया, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र के लोक नृत्य दलों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
 

विज्ञापन
malwa utsav cm mohan yadav indore news
मालवा उत्सव में मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

लोक कला और संस्कृति के व्यापक प्रसार में मालवा उत्सव का विशेष महत्व है। मालवा उत्सव को और विस्तार दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित मालवा उत्सव में कही। डा यादव ने कहा मालवा की कला और संस्कृति का दुनियाभर में व्यापक प्रसार हो इसके लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। कला और संस्कृति से एक से दूसरे देश को तथा मानव सभ्यता को जोड़ने में विशेष महत्व रहता है। उन्होंने कहा मां अहिल्या द्वारा स्थापित संस्कृति की ध्वज पताका आज भी फहरा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उज्जैन महाकाल लोक में ठोस पत्थर की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले महाकाल लोक में स्थित सप्तऋषि की प्रतिमाएं आंधी तूफान में गिर गई थी जिसके बाद देशभर में भक्तों ने रोष जताया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के लोक संस्कृति दलों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इंदौर से श्रुति शर्मा, मेघा शर्मा के मार्गदर्शन में दलों ने कला प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नव्या चौरसिया ने कथक नृत्य, डालिया दत्ता ने बंगाली नृत्य पेश किया। इसके अलावा राठवा नृत्य गुजरात, वासावा होली नृत्य गुजरात, बधाई नौरता नृत्य सागर, थात्या नृत्य बैतूल, राम ढोल नृत्य छिंदवाड़ा, लावणी नृत्य मुंबई पेश किया गया। डा गीता शर्मा के इंदौर के दल द्वारा शिव तांडव नृत्य पेश किया गया। 
विज्ञापन


मंच को काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में दर्शाया गया। मंच पर भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर, भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग, भगवान नंदी की प्रतिकृति तैयार की गई जो भव्य मंच को और आकर्षक बना रही थी। भव्य मंच पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों को पारंपरिक वेशभूषा, सुमधुर वाद्य यन्त्रों और संगीत पर प्रस्तुत किया। देश के विभिन्न भागों, लोक संस्कृति के दर्शन मालवा उत्सव के माध्यम से नजर आए। मालवा उत्सव में बड़ी संख्या में आमजन, कलाप्रेमी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़ उषा ठाकुर, सावन सोनकर, सांसद शंकर ललवानी, महापौर पुष्प मित्र भार्गव, गौरव रणदीवे, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा, पुलिस कमीशनर राजेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed