फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Major road accident in Indore: Three people died, many injured as tractor-trolley overturned, treatment contin

इंदौर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, कई मजदूर घायल; अस्पताल में इलाज जारी

Mon, 13 Oct 2025 09:24 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 09:24 PM IST
सार

Indore Road Accident News : मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। ट्रैक्टर-टॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। इलाज जारी। 

विज्ञापन
Major road accident in Indore: Three people died, many injured as tractor-trolley overturned, treatment contin
इंदौर में हुआ बड़ा सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। यह हादसा सांवेर में चंद्रावतीगंज के पास सोमवार शाम को हुआ है। घायलों को सांवेर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्राली में मजदूर सवार थे। इसमें सवार दो महिलाओं, कमला बाई और जानी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्राली में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान एक और घायल की मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में करीब 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी
हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों ने इंदौर से एंबुलेंस भेजी और घायलों को तुरंत अरविंदो अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अंबेडकर विवाद: ग्वालियर में पांच जिले में 30 नाकों पर चेकिंग, सुरक्षा के लिए तीन कंपनी सहित 3000 जवान रहेंगे

ट्रॉली में सवार मजदूर रतनखेड़ी से लौट रहे थे
बताया गया कि ट्राली में सवार मजदूर रतनखेड़ी के खेत से काम खत्म करके अपने गांव लौट रहे थे। हादसा सड़क के मोड़ पर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्री और सांवेर विधायक तुलसी सिलावट भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed