फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   mahendra hardia satyanarayan patel mp election 2023

MP Election: बेदाग छवि है महेंद्र हार्डिया की ताकत, धार्मिक आयोजनों से जनता का दिल जीत रहे सत्यनारायण पटेल

Sat, 21 Oct 2023 06:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 21 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

इंदौर की विधानसभा पांच पर पुराने विरोधी फिर आमने सामने, 2018 में 1133 वोट से महेंद्र हार्डिया Mahendra Hardia ने सत्यनारायण पटेल Satyanarayan Patel को दी थी शिकस्त। 
 

विज्ञापन
mahendra hardia satyanarayan patel mp election 2023
सत्यनारायण पटेल और महेंद्र हार्डिया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की पांच नंबर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल Satyanarayan Patel के सामने फिर से महेंद्र हार्डिया Mahendra Hardia को टिकट दिया है। हार्डिया इस सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने पटेल को 1133 वोट के अंतर से शिकस्त दी थी। सत्यनारायण पटेल भी 1998 में इस सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। 
विज्ञापन


बेदाग छवि है महेंद्र हार्डिया की ताकत
महेंद्र हार्डिया चार बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। भाजपा संगठन में ही उनका बहुत अधिक विरोध था लेकिन एक बार फिर उनकी बेदाग छवि की वजह से ही उन्हें टिकट मिल गया है। वे एंटी इंकेमबेंसी से जूझ रहे थे और खुद भी कह चुके थे कि पार्टी किसी को भी टिकट दे वे उसकी चुनाव जीतने में मदद करेंगे। इस सीट से भाजपा के कई बड़े नेता टिकट की होड़ में थे। महेंद्र हार्डिया अपने पिछले कार्यकालों में बिना किसी विवाद के संगठन के काम करते रहे हैं और मंत्री पद पर रहते हुए भी लोकप्रियता बटोर चुके हैं। 
विज्ञापन


धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से पटेल ने बनाई पैठ
पिछले चुनाव में मात्र 1133 वोट के अंतर से हार चुके पटेल इस बार चुनाव के बहुत पहले से सक्रिय हो चुके थे। उन्होंने क्षेत्र में जया किशोरी, प्रदीप मिश्रा के अलावा कई बड़े धार्मिक गुरुओं के कार्यक्रम करवाए। वे सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगातार सक्रिय हैं और हर वार्ड में टीम बनाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इस सीट पर रहने वाले पटेल समुदाय के अलावा उन्हें बड़ी संख्या में पुराने कांग्रेसियों का भी सपोर्ट है। वे भी अपनी बेदाग छवि की वजह से जाने जाते हैं। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सीधे संपर्क की वजह से कांग्रेस संगठन में भी उनके अच्छे संबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर 5 में कौन सा नेता कब जीता
साल      जीते                                  हारे                                  जीत का अंतर
1998    सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस    भंवरसिंह शेखावत, भाजपा    10835
2003    महेंद्र हार्डिया, भाजपा          शोभा ओझा, कांग्रेस             22998
2008    महेंद्र हार्डिया, भाजपा          शोभा ओझा, कांग्रेस             5264
2013    महेंद्र हार्डिया, भाजपा          पंकज संघवी, कांग्रेस           14418
2018    महेंद्र हार्डिया, भाजपा          सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस    1133
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed