फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh Public Service Commission announced state service exam, exam on May 21, total 427

MPPSC: मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा की घोषणा की, 427 पदों के लिए 21 मई को ए्ग्जाम

Fri, 30 Dec 2022 07:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 30 Dec 2022 07:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोकसभा आयोग की 21 मई को आयोजित की जाएगी। कुल 427 पदों में  डिप्टी कलेक्टर के 27 पद है। इसके साथ डेढ़ सौ से ज्यादा पद द्वितीय श्रेणी के हैं।  240 से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी के घोषित हुए किए गए है।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh Public Service Commission announced state service exam, exam on May 21, total 427
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्यसेवा परीक्षा-2022 की घोषणा कर दी है। परीक्षा 21 मई को आयोजित होगी और कुल 427 पद घोषित हुए हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोकसभा आयोग की परीक्षा 21 मई को आयोजित की जाएगी। कुल 427 पदों में डिप्टी कलेक्टर के 27 पद हैं। इसके साथ डेढ़ सौ से ज्यादा पद द्वितीय श्रेणी के हैं। 240 से ज्यादा पद तृतीय श्रेणी के घोषित हुए किए गए हैं। उधर पीएससी ने राज्य वन सेवा-2022 की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


21 मई को आयोजित होना वाली राज्यसेवा परीक्षा के लिए आवेदन 10 जनवरी से जमा होना शुरू हो जाएगा। 9 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को 14 मई को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा में दो पालियों में सामान्य अध्ययन व सामान्य अभिरुचि के प्रश्नपत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पद स्कूल शिक्षा विभाग में
राज्य सेवा परीक्षा में सबसे ज्यादा पद स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के घोषित हुए हैं। इसके लिए कुल 72 घोषित हुए हैं। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के 27, डीएसपी के 22, जिला सेनानी के दो पद घोषित हैं। जिला जेल अधीक्षक के लिए एक पद और मप्र वित्त सेवा के सात, सहकारिता आयुक्त का एक पद, श्रम पदाधिकारी की एक पद, जिला महिला व बाल विकास के 17 घोषित हुए है। इसके अलावा तृतीय श्रेणी में वाणिज्यिककर निरीक्षक के लिए सबसे अधिक 88 पद घोषित है। नायब तहसीलदार के 7 पद, आबकारी उपनिरीक्षक के 53 पद, उप पंजीयक का 1 पद, सहकारिता निरीक्षक के 31 पद, लेखा सेवा में 54 पद व परिवहन उपनिरीक्षक के 33 पद घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed