{"_id":"64a18aab29e5de2c6c05b946","slug":"maa-ahilya-board-maheshwar-ahilya-lok-smarak-indore-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: प्रदेश में बनेगा मां अहिल्या बोर्ड, अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा मिलेगा, महेश्वर में अहिल्या लोक बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: प्रदेश में बनेगा मां अहिल्या बोर्ड, अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा मिलेगा, महेश्वर में अहिल्या लोक बनेगा
Sun, 02 Jul 2023 08:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 02 Jul 2023 08:03 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणाएं, कहा- मां देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री निवास परिसर में अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मां देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। वे सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने धर्म की संस्थापना के लिए जन्म लिया था। आज यह सौभाग्य मिला कि मां देवी अहिल्या की पालकी कंधों पर उठाई है। वे हम सभी को सुशासन की प्रेरणा देती है। लोक माता अहिल्यादेवी का योगदान स्मरणीय है। मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में मां अहिल्या बोर्ड बनाने, इंदौर में स्मारक, महेश्वर में मां अहिल्यादेवी लोक के निर्माण और देवी अहिल्या जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री चौहान ने समागम प्रारंभ होने पर मां अहिल्या देवी के विशाल चित्र से सज्जित पालकी को कंधे पर उठाया। पालकी, कार्यक्रम स्थल से मंच तक सम्मानपूर्वक लाई गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। पाल समाज परिश्रमी है। कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यों से जुड़े पाल समाज को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान का राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम के अध्यक्ष एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने साफा-पगड़ी पहना कर, शाल-श्रीफल, पुष्प-वर्षा और विशाल पुष्पहार से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भी पाल समाज के बंधुओं का पुष्प-वर्षा से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पाल समाज द्वारा दिए गए सम्मान को बनाए रखेंगे और नागरिकों के सम्मान को भी सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों की राह में कोई कांटा नहीं आने दिया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शैतान सिंह ने स्वागत भाषण दिया। जीवन पाल ने आभार माना।
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं
- इंदौर में अहिल्यादेवी स्मारक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 3 एकड़ भूमि दी गई है।
- महेश्वर में मां अहिल्यादेवी लोक का निर्माण किया जाएगा।
- प्रदेश में मां अहिल्या देवी कल्याण बोर्ड बनेगा, जिसमें पाल, धनगर, गडरिया और समाज की भारूल, श्रीपाल, गडेरी उपशाखाएं भी शामिल होंगी। बोर्ड के अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- मां अहिल्या देवी की जयंती पर मध्यप्रदेश में ऐच्छिक अवकाश रहेगा।