{"_id":"638a2b5db71ab07b112499bb","slug":"love-jihad-in-indore-made-his-own-by-hiding-religion-then-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Jihad: इंदौर मेें लव जिहाद, धर्म छिपाकर अपना बनाया, फिर दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Jihad: इंदौर मेें लव जिहाद, धर्म छिपाकर अपना बनाया, फिर दिया धोखा
Fri, 02 Dec 2022 10:25 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:25 PM IST
सार
एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवक ने खुद का नाम अन्नू बताया था, लेकिन उसका असली नाम अनवर था। इस बात का पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था।
विज्ञापन
आरोपी अन्नू
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया हैै। युवती से अपना धर्म छुपाकर सोशल मीडिया पर एक युवक ने दोस्ती की। वह युवती से शादी के बारे में बोलता रहा, लेकिन कभी असलियत नहीं बताई। पांच साल पहले युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका नाम अनवर है, लेकिन युवती को वह अपना नाम अन्नू ही बताता रहा।
विज्ञापन
लव जिहाद का यह मामला हीरानगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवक ने खुद का नाम अन्नू बताया था, लेकिन उसका असली नाम अनवर था। इस बात का पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था, लेकिन युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। युवती के विवाह की दूसरी जगह बात हो गई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनवर 24 दिसंबर को घर पर आया था और उसने धमकाकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी अनवर ने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेेज दिए। इसके बाद युवती नेे हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैै।
विज्ञापन
करोड़ों की हेराफेरी, केस दर्ज
विजय नगर पुलिस ने महिला शराब कारोबारी वैशाली शिवहरे की शिकायत पर अपने ही दफ्तर के कर्मचारी योगेंद्र सिंह राजपूत पर हेराफेरी का केस दर्ज करवाया हैै। आरोपी कारोबार से जुड़े पैसों का हिसाब रखता था। महिला की एक शराब कंपनी है। आरोप है कि कर्मचारी ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। आरोपी को कारोबारी के बैंक खातें, पासवर्ड की जानकारी रहती थी। उसी का फायदा उठाकर उसने रुपयों की हेराफेरी की।
विज्ञापन
