फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Love Jihad again in Indore, the name is Moin, but by becoming Monu, he had befriended the girl

Love Jihad Indore: इंदौर में फिर लव जिहाद, नाम है मोइन, लेकिन मोनू बनकर लड़की से कर ली थी दोस्ती

Tue, 20 Dec 2022 03:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Dec 2022 03:10 PM IST
सार

इंदौर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के एक माॅल से अल्पसंख्यक समुदाय के युवक को पकड़ा, जो नाम बदल कर युवती को घुमाने लाया था। 

विज्ञापन
Love Jihad again in Indore, the name is Moin, but by becoming Monu, he had befriended the girl
माॅल में युवती को घुमा रहे युवक को पकड़ा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

खुद का नाम और धर्म छुपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के युवक को इंदौर में हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ा और पुलिस के सुपर्द कर दिया। वह शहर के एक शाॅपिंग माॅल में युवती के साथ घुमने आया था। संगठन के लोगों ने उस पर निगरानी रखी। वह शहर के बीच में टीआइ माल में युवती के साथ घूम रहा था। संगठन के लोग उस पर नजर रखे हुए थे। लव जिहाद के तीन दिन में यह चौथा मामला सामने आया है। संगठन के लोगों ने उससे पूछा तो गलत नाम बताया। वह अपना आईडी भी बताने के लिए तैयार नहीं था।

विज्ञापन

युवक का नाम मोइन है और वह माणिकबाग में रहता है। संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा ने जब उसे माॅल में पकड़ा तो उसने खुद का नाम मोनू वर्मा बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने बताया कि उसका नाम मोइन है, लेकिन युवती को खुद का नाम मोनू बताकर दोस्ती कर ली थी और उसे घुमाने ले जाता था। युवती से तीन साल से उसकी दोस्ती हैै। युवक को हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने बताया कि युवक उसके घर के पास ही रहता है, लेेकिन कभी उसने असली नाम नहीं बताया।

विज्ञापन

हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने माॅल के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे माॅल में आने जाने वाले युवक-युवतियों का पहचान पत्र भी चेंक करे। शहर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। इससे पहले हीरा नगर, राजेंद्र नगर और संयोगितागंज मेें लव जिहाद के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed