फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lotus Valley Indore: नए साल में कीजिए खूबसूरत लोटस वैली की सैर, जाने से पहले जानिए इसकी खास बातें

Sun, 01 Jan 2023 08:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jan 2023 08:37 AM IST
विज्ञापन
Lotus Valley situated 25 km from Indore, know what is special here
गुलावट की लोटस वैली - फोटो : अमर उजाला

इंदौर से 25 किलोमीटर दूर बसे गुलावट तक यशवंत सागर तालाब का बैक वॉटर आता है। यहां ग्रामीण तालाब में कमल के फूलों की खेती करते हैं। तालाब के किनारों पर देपालपुर क्षेत्र के विधायक व पूर्व वन मंत्री निर्भय सिंह पटेल ने 20 साल पहले बांस के पौधे रोपे थे। अब यह जंगल बन चुका है। गांव का यही प्राकृतिक दृश्य आंखों को सुहाता है। इसे देखने लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं। यह गांव सालभर अच्छा लगता है, लेकिन ठंड में यहां सबसे ज्यादा पर्यटक जुटते हैं। सुबह छह बजे से ही कारों की कतारें नजर आने लगती हैं।

Lotus Valley situated 25 km from Indore, know what is special here
प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए है बेस्ट - फोटो : अमर उजाला

प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए है बेस्ट
फोटोग्राफी का शौक रखने वालों के लिए लोटस वैली पसंदीदा डेस्टिनेशन है। रोज पांच-छह प्री-वेडिंग शूट होना यहां आम है। ग्रामीणों ने किनारों पर झूले बनाए हैं। मचान, कुर्सी-टेबल भी लोगों के लिए मुफीद है। बदले में ग्रामीणों को आय हो जाती है। गुलावट पर छह साल पहले एक ब्रिज बना था। इसके बाद से ही इस गांव को प्रसिद्धि मिली। ब्रिज से लोटल वैली का व्यू सबसे शानदार दिखता है। 

Lotus Valley situated 25 km from Indore, know what is special here
लोटस वैली की खास बातें - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे
देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने बताया कि गुलावट को व्यवस्थित पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना तैयार है। पर्यटक यहां अभी गांवों की छोटी सड़कों से होकर आते हैं। अलग से रोड बनाई जा रही है। इसके अलावा पार्किंग, फूड ज़ोन भी विकसित किए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed