फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Lokayukta raids in Indore: Fraud worth crores found at five locations of assistant manager

Indore News: लोकायुक्त की छापेमारी, सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के ठिकानों पर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Mon, 23 Dec 2024 01:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

लोकायुक्त की टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। जांच के दौरान तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार पाई गई है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Lokayukta raids in Indore: Fraud worth crores found at five locations of assistant manager
दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त की टीम ने इंदौर के आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर के सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है। यह कार्रवाई इंदौर, धार, और मानपुर में पांच ठिकानों पर एक साथ की गई। धार में मंडलोई का बंगला, इंदौर में उनके भाई हेमराज का निवास और मानपुर में उनके भांजे का फार्म हाउस शामिल हैं। छापेमारी के दौरान 5.60 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियां मिलीं। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें लोकायुक्त को मिली मिल रही थीं, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। जांच में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के कई तथ्य सामने आए। जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं। लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं। इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी।
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम ने की ये जांच
लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की हुई है। जांच के दौरान तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार पाई गई है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है। इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed