फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla Arrives in Indore,

श्रावक संस्कार शिविर: इंदौर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संत सुधासागरजी महाराज से लिया आशीर्वाद

Wed, 23 Sep 2026 05:46 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 05:46 PM IST
सार

इंदौर के दलाल बाग में आयोजित 33वें अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे। उन्होंने संत सुधासागर जी महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत जैन समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बिरला ने जैन धर्म के विचारों को विश्व के लिए प्रासंगिक बताया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla Arrives in Indore,
ओम बिरला पहुंचे इंदौर

विस्तार

इंदौर के दलाल बाग में आयोजित 33वें अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर में शामिल होने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इंदौर पहुंचे। बिरला सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। दशलक्षण पर्व के तहत 16 से 25 सितंबर तक आयोजित इस शिविर में देशभर से हजारों श्रद्धालु और शिविरार्थी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया। दलाल बाग में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सबसे पहले संत सुधासागर जी महाराज की चरण वंदना की। इस दौरान जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संत के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि साधु के जीवन से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी उसी भाव के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया है। विजयवर्गीय ने संत सुधासागर जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके इंदौर आगमन से शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि वे पूरे इंदौर की जनता की ओर से संत के चरणों में दंडवत प्रणाम करते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पांच दिन बंद रहेंगे बैंक:  शनिवार-रविवार और हड़ताल रहेगी प्रभावी, उज्जैन में 297 शाखाओं पर ताला; निपटा लें काम
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन धर्म के विचार पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सुधासागर जी महाराज ने अपने ज्ञान, तप और तपस्या के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को जीवन जीने की राह दिखाई है। उनके ज्ञान का प्रकाश करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन ला रहा है। बिरला ने कहा कि संतों की उपस्थिति से आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ शिक्षा, चिकित्सालय और गौशाला जैसे सामाजिक सरोकारों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के विचार आज केवल जैन समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संतों के सान्निध्य से आत्मचिंतन, संयम और करुणा की प्रेरणा मिलती है। सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इन मतभेदों के बावजूद करुणा और संयम बनाए रखना जरूरी है। अंत में लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुदेव और सभी संतों के प्रति शत-शत नमन करते हुए आशीर्वाद की कामना की। दशलक्षण पर्व के अवसर पर आयोजित इस शिविर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिविरार्थी पहुंच रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचनों और संतों के सान्निध्य के बीच शिविर का आयोजन 25 सितंबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed