फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Land mafia's luxurious farm house built on government land turned into rubble

Indore:सरकारी जमीन पर बना भूमाफिया का आलीशान फार्म हाउस मलबे में तब्दील

Sat, 01 Jul 2023 10:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 01 Jul 2023 10:18 AM IST
सार

शनिवार सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजरों से निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। दो घंटे में चार हजार वर्गफीट मेें बना फार्म हाउस मलबे में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Land mafia's luxurious farm house built on government land turned into rubble
भूमाफिया का फार्म हाउस तोड़ा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर मेें भूमाफिया के खिलाफ फिर प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। खजराना क्षेत्र में एक भूमाफिया के अवैध फार्म हाउस को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने जमीदोंज कर दिया। भूमाफिया ने फार्म हाउस में स्विमिंग पूल, डेढ़ हजार वर्गफीट का हाल बना रखा था। जेसीबी अौर पोकलेन की मदद से 4 हजार वर्गफीट मेें बना निर्माण तोड़ दिया गया।

विज्ञापन

भूमाफिया इस्लाम पटेल ने सिलिंग की जमीन पर अवैध फार्म हाउस बनाया था। पटेेल ने सरकारी जमीन पर अवैध काॅलोनियां काटकर कई लोगों को प्लाॅट बेचे थे। खजराना क्षेत्र में बने उसके फार्म हाउस को हटाने के लिए पहले नगर निगम ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन तय समय देने के बाद भी पटेल ने उसे नहीं हटाया।

विज्ञापन


इसके बाद शनिवार सुबह नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा औौर बुलडोजरों से निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया। दो घंटे में चार हजार वर्गफीट मेें बना फार्म हाउस मलबे में तब्दील हो गया। पटेल के परिवार ने अफसरों से कुछ समय भी मांगा, लेकिन उन्होंने नोटिस का हवाला देकर निर्माण तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्विमिंग पूल और गार्डन भी बनाया था

पटेल ने फार्म हाउस के चारों तरफ ऊंची बाउंड्रीवाॅल बनाई थी। भीतर गार्डन भी विकसित किया गया था और महंगे पौधे लगाए गए थे। एक हजार वर्गफुट मेें स्विमिंग पूल भी बनाया था। उसमें पानी भी भरा गया था। फार्म हाउस का काम चल रहा था और कुछ दिनों बाद उसका उद्घाटन होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही निगम ने फार्म हाउस की सूरत बिगाड़ दी। अब नगर निगम तोड़ने के एवज में खर्च हुई राशि भी भूमाफिया से वसूलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed