फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   ladli behna yojana cm shivraj singh chouhan indore super corridor event program

Indore: सुपर कारिडोर पर जुटेंगी एक लाख महिलाएं, जानकी बैंड, भगोरिया और पिंक साइकिल रैली होंगे आकर्षण का केंद्र

Thu, 06 Jul 2023 09:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

दस जुलाई को इंदौर में एक लाख महिलाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, हर विधानसभा में दस्तक दे रहे कार्यकर्ता

विज्ञापन
ladli behna yojana cm shivraj singh chouhan indore super corridor event program
कार्यक्रम के लिए बैठक लेते नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री चौहान 10 जुलाई को इंदौर के सुपर कॉरिडोर ग्राउंड में लगभग एक लाख बहनों के साथ ही पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से जुड़ी लाखों लाड़ली बहनों को संबोधित करेंगे। वे यहां से प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के खाते में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को धार जिले में हो रहे लाड़ली बहना सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


इंदौर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। वे बहनों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण पहुंचा रहे हैं। गौरव रणदिवे ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर इंदौर से राज्य स्तरीय एवं जिलों के कलेक्टरों से जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रदेश की बहनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की पहल है। लाड़ली बहनें विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलवाने के लिए भी आगे आ रही हैं। प्रदेश के जिलों में समाज के लिए कुछ करने के भाव से लाड़ली बहनों ने खुद पहल की है। राज्य शासन ने लाड़ली बहनों को सार्थक भूमिका के निर्वहन के लिए प्रशिक्षण भी दिया है। यह प्रशिक्षण समाजोपयोगी सिद्ध होगा। 
विज्ञापन

    
जानकी बैंड, भगोरिया लोक नृत्य और पिंक साइकिल रैली होंगे आकर्षण का केंद्र
मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति काफी उत्साह का वातावरण है। कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं। बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट की विशाल राखी भेंट की जाएगी। स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। लाड़ली बहना सम्मेलन में विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। इंदौर में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक साइकिल रैली भी निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने ली विधानसभावार बैठकें
इंदौर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर 'लाडली बहना योजना' के अंतर्गत होने वाले सम्मेलन के पूर्व तैयारियों  को लेकर विधानसभा क्र.1,2,3,4,5 एवं राऊ विधानसभा की विधानसभावार बैठकें सम्पन्न हुई। इन बैठकों में भाजपा के पार्षद, विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लाड़ली बहनों से संपर्क कर कार्यक्रम में आने का न्योता देने का आग्रह किया। साथ ही लाड़ली बहनों के आवागमन एवं सम्मेलन में भाग लेने को लेकर व्यवस्थाओं पर चर्चा की और सभी पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed