फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kisan farmer kheti weather mausam barish ola

किसान का दर्द: 24 हजार रुपए बीघा में प्याज लगाई, 11 हजार रुपए में बिकी, 13 हजार का नुकसान झेला

Mon, 20 Mar 2023 08:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

बारिश-ओले से गेहूं के साथ प्याज और लहसुन भी बर्बाद हुई, किसानों को खाद-बीज पर सालभर का ब्याज लगने का डर
 

विज्ञापन
kisan farmer kheti weather mausam barish ola
अपने खेत में प्याज की बिछी हुई फसल के साथ गोविंद। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बारिश और ओलावृष्टि ने मप्र में न सिर्फ गेहूं बल्कि प्याज, लहसुन और कलोंजी की फसल भी बर्बाद हुई। जिन किसानों ने बेहतर आय के लिए कई अन्य फसलों को भी लगाया था वह भी इस भीषण मौसम परिवर्तन की मार का शिकार हो गए। गणेशपुर के किसान गोविंद पाटीदार ने बताया कि गेहूं के साथ उनकी प्याज, लहसुन और कलोंजी की फसल भी बर्बाद हो गई। गोविंद ने बताया कि लगातार गिर रहे पानी ने गेहूं को तो पूरी तरह से खराब कर दिया है। जो बचा हुआ दाना है वह भी नहीं निकाल पा रहे क्योंकि पानी लगातार गिर रहा है। वहीं प्याज, लहसुन और कलोंजी पर गिर रहे ठंडे पानी ने उसे भी खराब कर दिया है। 
विज्ञापन


गोविंद ने बताया कि एक बीघा में 80 क्विंटल के आसपास प्याज निकलता है। इस बार मौसम में बदलाव की वजह से 30 क्विंटल ही प्याज हुआ। इसे 11 हजार रुपए में मंडी में बेचा। एक बीघा में प्याज लगाने की कीमत 24 हजार रुपए आई। इसमें सात हजार रुपए लगवाई, पांच हजार का बीज और गीले खेत में 12 हजार रुपए निकलवाने में लगे। हाथ में 11 हजार रुपए आए यानी 13 हजार का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन


खाद-बीज पर ब्याज का डर सता रहा
गोविंद ने बताया कि सोसायटी से जो खाद और बीज लिए हैं उनके पैसे जमा करना हैं। पैसे जमा करने के लिए सरकार ज्यादा से ज्यादा अप्रैल अंत तक का समय देती है। यदि अप्रैल तक पैसे जमा नहीं हुए तो सालभर का ब्याज लग जाता है। ऐेसे में किसान को जो कीमत मिलेगी वह उस पर माल बेचकर पहले बीज और खाद का पैसा वापस करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लाख का नुकसान
गोविंद ने बताया कि इस फसल में कम से कम दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें हमारी लागत भी नहीं निकलेगी। गोविंद ने कहा कि सालभर कैसे निकलेगा अब सबके सामने यही सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed