फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kailash Vijayvargiya reached the house of Congress MLA Sanjay Shukla, did not find Sanjay

MP Election 2023: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर जा पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय,नहीं मिले संजय

Thu, 28 Sep 2023 07:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 28 Sep 2023 07:16 PM IST
सार

क्षेत्र क्रमांक 1 में 17 वार्ड हैै। हर वार्ड में विजयवर्गीय ने कार्यकर्तागणों की बैठक की रणनीति तय की है। बैठक में वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे और भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विजयवर्गीय ने चुनाव संचालन समिति भी तैयार की है।

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya reached the house of Congress MLA Sanjay Shukla, did not find Sanjay
कांग्रेस विधायक शुक्ला केे घर पहुंचे विजयवर्गीय। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताअेां से मिलना शुरू कर दिया। वे कांग्रेस विधायक और संभावित उम्मीदवार संजय शुक्ला के निवास पर भी चले गए,हालांकि संजय उस वक्त घर पर नहीं थे। विजयवर्गीय ने संजय के दिवंगत पिता भाजपा नेता विष्णु शुक्ला के चित्र पर माला चढ़ाई और परिवारजनों से मिले।

विज्ञापन


दरअसल जब कैलाश राजनीति में आए थे, तब विष्णु प्रसाद शुक्ला भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते थे। वे विजयवर्गीय के राजनीतिक गुरू भी रहे है। विजयवर्गीय कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे भल्लू यादव के परिजनों से मिलने भी उनके घर पहुंचे। पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के घर भी वे पहुंचे और परिजनों से मिले।

विज्ञापन

17 वार्डों मेें बैठक लेंगे विजयवर्गीय

क्षेत्र क्रमांक 1 में 17 वार्ड हैै। हर वार्ड में विजयवर्गीय ने कार्यकर्तागणों की बैठक की रणनीति तय की है। बैठक में वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे अौर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विजयवर्गीय ने चुनाव संचालन समिति भी तैयार की है। उनकी एक बैठक भी होटल में हो चुकी है। जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र का मास्टर प्लान तैैयार करेंगे विजयवर्गीय

विजयवर्गीय एक नंबर विधानसभा के गणमान्य नागरिकों से भी मिल रहे है। उन्होंने क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाने की तैैयारी की है। क्षेत्र मेें किन बड़े विकास कार्यों की दरकार है, उसकी भी प्लानिंग की जाएगी। गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र मेें विकास कार्यों के भूमिपूजन भी किए है। क्षेत्र के भाजपा पार्षदों की भी उन्होंने बैठक ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed