फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jitu Patwari Called ‘Congress’s Male Rakhi Sawant’ by Sumit Mishra, Remarks Spark Political Row

‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत हैं जीतू पटवारी’: इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष का विवादित बयान, जानें क्या-क्या कहा?

Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 04:22 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ बताया। उन्होंने पटवारी पर सुर्खियों में बने रहने, सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव को निशाना बनाने तथा हर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Jitu Patwari Called ‘Congress’s Male Rakhi Sawant’ by Sumit Mishra, Remarks Spark Political Row
सुमित मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की सियासत में नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर विवादित बयान दिया है। मिश्रा ने पटवारी की तुलना फिल्म अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर चर्चित राखी सावंत से करते हुए उन्हें ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत’ बताया।

विज्ञापन

सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी लगातार ऐसे बयान देते हैं और गतिविधियों में शामिल रहते हैं, जिनसे वे राजनीतिक और सार्वजनिक तौर पर सुर्खियों में बने रहें। उन्होंने कहा कि जिस तरह राखी सावंत अपने बयानों और गतिविधियों के कारण चर्चा में रहती हैं, उसी तरह जीतू पटवारी भी आए दिन बयानबाजी के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: 'बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला', गृह मंत्री अमित शाह बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी पर प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगातार निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। मिश्रा के मुताबिक, पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर लगातार बयान देते रहते हैं। मिश्रा ने कहा कि पटवारी को प्रदेश में होने वाले लगभग हर घटनाक्रम में राजनीति दिखाई देती है। इसी वजह से वे लगातार सरकार पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया सामने रखते हैं।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की राजनीतिक शैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

सुमित मिश्रा का यह बयान राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। फिलहाल, कांग्रेस की ओर से इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि जीतू पटवारी या कांग्रेस के अन्य नेता इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed