फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   jito run 2023 indore

Indore News: दर्द को दिल में दबाकर फिर दौड़ा इंदौर, शांति-अहिंसा का दिया संदेश

Sun, 02 Apr 2023 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Apr 2023 07:14 PM IST
सार

जैन समाज के कार्यक्रम में पांच हजार लोगों ने की रनिंग, कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे
 

विज्ञापन
jito run 2023 indore
Jito Run - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जीतो इंदौर द्वारा ऐतिहासिक आईआईएफएल  जीतो अहिंसा रन का सफल आयोजन किया गया। जीतो अहिंसा रन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला। इसमें लगभग पांच हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, डॉक्टर अरुण अग्रवाल एवं अग्रवाल ग्रुप के तपन अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया। प्रातः 6 बजे से जीतो इंदौर चैप्टर द्वारा अहिंसा रन आयोजन का शुभारंभ यशवंत क्लब से किया गया। दुनिया की पहली आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन अमेरिका, इंग्लैंड सहित 60 भारतीय शहरों एवम 20 अंतर्राष्ट्रीय शहरों में एक साथ एक समय पर आयोजित की गई। इस रन को एक सप्ताह में शांति के संदेश के लिए अधिकतम 70728 प्लेज प्राप्त होने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ है। इस रन का आयोजन जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) ने शांति, अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए किया है। विश्व स्तर पर इस तरह की यह पहली पहल है।
विज्ञापन


जीतो इंदौर चैप्टर के चेयरमैन हितेंद्र मेहता एवं चीफ सेक्रेटरी दिलीप सी जैन ने बताया कि इंदौर में इस रन में सभी मजहब, समाज, वर्ग, समुदाय के 14 वर्ष से 80 वर्ष के लगभग 5000 पुरुष एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य आकर्षण लगभग 200 स्पेशली एबल्ड बच्चों का भी भाग लेना रहा। इस रन के आरंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को देंगे नौकरी- विजयवर्गीय 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस रन का शुभारंभ किया गया। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए जीतो इंदौर को बहुत बधाई दी और साथ ही यह घोषणा भी की कि जीतो इंदौर द्वारा हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित सारे परिवारों के एक एक सदस्य को जीतो परिवार नौकरी देगा। जीतो इंदौर चैप्टर महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका जैन,  सेक्रेटरी स्निग्धा जैन ने बताया कि इंदौर में यह रन यशवंत क्लब से तीन श्रेणियों में आयोजित की गई थी अर्थात 3 किमी, पांच किमी और दस किमी। इस रन में पुरुष वर्ग में विजेता मयूर राय एवं धर्मेश परमार रहे एवं महिला वर्ग में विजेता सपना सोजातिया एवं तनु गवातिया रही। जीतो इंदौर यूथ विंग के चेयरमैन प्रतीक सूर्या एवं सुनील नहाटा ने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रन के लिए आज सुबह पांच बजे से प्रतिभागियों का आगमन प्रारंभ हो गया था और छह बजे तक यशवंत क्लब का ग्राउंड खचाखच भर गया था। प्रतिभागियों द्वारा यशवंत क्लब से सत्य साई चौराहा और वहा से वापिसी की अनुशासित दौड़ इस रन का मुख्य आकर्षण रही। दौड़ के पूर्व वार्म अप एक्सरसाइज और जुंबा किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों द्वारा जोर शोर से हिस्सा लिया। जीतो इंदौर चैप्टर के वाइस चेयरमैन विमल घोड़ावत, राजेंद्र सुराणा एवं राजेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि जीतो दूरदर्शी उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं पेशेवरों का एक विश्वव्यापी संगठन है जिनका उद्देश्य समाज एवं देश के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए काम करना है। इस सफल आयोजन के लिए जीतो इंदौर चैप्टर की प्रिया संघवी, संध्या कुमत, प्रिया डागरिया, छबी दोषी द्वारा प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed