फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jio's 5G service started in Indore, fast internet and better calling

Indore News:इंदौर में जियो की 5-जी सेवा शुरू, तेज इंटरनेट और बेहतर काॅलिंग

Thu, 29 Dec 2022 10:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

 यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक  जीबीपीएस  की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने उज्जैन के महाकाल लोक में नवंबर में 5 जी सेवा शुरू की थी। तब मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में सेवा शुरू करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
Jio's 5G service started in Indore, fast internet and better calling
इंदौर में शुरू हुई जियो की 5 जी सेवा - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

रिलायंस जियो ने भोपाल और इंदौर में जियो की 5-जी सेवा शुरू कर दी है। इससे जियो से जुडे ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर काॅलिंग मिल सकेगी। इंदौर और भोपाल में एक साथ यह सेवा शुरू कर रिलायंस जियो पहला आपरेटर बन गया है। इंदौर में पिछले महीने ही जियो कंपनी ने नई सर्विसेस की टेस्टिंग पूरी की गई थी। कंपनी ने यह काम समयसीमा से पहले पूरा किया है। माना जा रहा था कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान इसकी शुरूआत होगी, लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने सेवा शुरू कर दी।

विज्ञापन

इंदौर और भोपाल के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने उज्जैन के महाकाल लोक में नवंबर में 5-जी सेवा शुरू की थी। तब मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में सेवा शुरू करने के लिए कहा था। उसके बाद से कंपनी के साथ इंदौर के अफसरों की बैठक भी हुई थी। सेवा शुरू करने के लिए कंपनी ने शहर में लगे 4जी टाॅवरों को भी अपडेट किया था। टेस्टिंग पूरी करने के बाद कंपनी ने इंदौर में सेवा शुरू कर दी। फिलहाल कंपनी ने प्रदेश के दो शहर जोड़े है। जल्दी ही जबलपुर,ग्वालियर व अन्य शहर भी जुडेंगे।

विज्ञापन

यह होगा फायदा

5-जी सेवा शुरू होने से इंटरनेट में अच्छी स्पीड मिलेगी। वीडियो बगैर रुके चल सकेंगे।
काॅल ड्राप की समस्या कम होगी। काॅलिंग क्वालिटी बेहतर होगी।
मोबाइल गेमिंग क्वालिटी भी बेहतर होगी।
- इंदौर में मेट्रो रुट बन रहा है। भविष्य में ड्रायवर रहित मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed