Indore News:इंदौर में जियो की 5-जी सेवा शुरू, तेज इंटरनेट और बेहतर काॅलिंग
यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने उज्जैन के महाकाल लोक में नवंबर में 5 जी सेवा शुरू की थी। तब मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में सेवा शुरू करने के लिए कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस जियो ने भोपाल और इंदौर में जियो की 5-जी सेवा शुरू कर दी है। इससे जियो से जुडे ग्राहकों को तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर काॅलिंग मिल सकेगी। इंदौर और भोपाल में एक साथ यह सेवा शुरू कर रिलायंस जियो पहला आपरेटर बन गया है। इंदौर में पिछले महीने ही जियो कंपनी ने नई सर्विसेस की टेस्टिंग पूरी की गई थी। कंपनी ने यह काम समयसीमा से पहले पूरा किया है। माना जा रहा था कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान इसकी शुरूआत होगी, लेकिन उससे पहले ही कंपनी ने सेवा शुरू कर दी।
इंदौर और भोपाल के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस की स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने उज्जैन के महाकाल लोक में नवंबर में 5-जी सेवा शुरू की थी। तब मुख्यमंत्री ने इंदौर और भोपाल में सेवा शुरू करने के लिए कहा था। उसके बाद से कंपनी के साथ इंदौर के अफसरों की बैठक भी हुई थी। सेवा शुरू करने के लिए कंपनी ने शहर में लगे 4जी टाॅवरों को भी अपडेट किया था। टेस्टिंग पूरी करने के बाद कंपनी ने इंदौर में सेवा शुरू कर दी। फिलहाल कंपनी ने प्रदेश के दो शहर जोड़े है। जल्दी ही जबलपुर,ग्वालियर व अन्य शहर भी जुडेंगे।
यह होगा फायदा
5-जी सेवा शुरू होने से इंटरनेट में अच्छी स्पीड मिलेगी। वीडियो बगैर रुके चल सकेंगे।
काॅल ड्राप की समस्या कम होगी। काॅलिंग क्वालिटी बेहतर होगी।
मोबाइल गेमिंग क्वालिटी भी बेहतर होगी।
- इंदौर में मेट्रो रुट बन रहा है। भविष्य में ड्रायवर रहित मेट्रो ट्रेन का संचालन हो सकेगा।
