फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   jewellery fraud indore crime case

फिल्मी स्टाइल में ठगी: नकली जेवर दिखाकर एक करोड़ रुपए की चपत लगाई

Sat, 25 Feb 2023 03:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 25 Feb 2023 03:30 PM IST
सार

इंदौर में भरोसे में लेकर आरोपी ने पीडि़त को नकली जेवर दिए और फिर एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी। 
 

विज्ञापन
jewellery fraud indore crime case
नकली जेवर दिए और फिर एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

फिल्मी स्टाइल में ठगी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपी ने पीडि़त से पहले दोस्ती की, उसे विश्वास में लिया और बाद में एक करोड़ रुपए की चपत लगा दी। अब पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। गौरव कुमार पंड्या निवासी भक्त प्रहलाद नगर की शिकायत पर जितेंद्र कुमार पुत्र स्व. कपूरचंद्र जैन छत्रपति नगर और उसके साथी अशोक पुत्र मोजीलाल कासलीवाल, पत्नी और बेटे निवासी लोहरदा जिला देवास के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने एक करोड़ रुपए लेने के बाद गौरव कुमार को नकली ज्वेलरी देकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


गौरव ने बताया कि वह जितेंद्र जैन को करीब 15 साल से जानते हैं। 2019 में जितेंद्र ने बताया कि उसके समधी के भाई अशोक, उसकी पत्नी रेखा, पुत्र गौरीश और बेटी रक्षिता को बिजनेस के लिए रुपए की जरूरत है। जितेंद्र की बात में आकर उन्होंने अशोक की ज्वेलरी गिरवी रखकर करीब साढ़े आठ लाख रुपए ब्याज पर दे दिए। बाद में अशोक ने इस रकम को डेढ़ माह बाद इंटरेस्ट के साथ वापस दे दिया। 
विज्ञापन


इंटरेस्ट नहीं लौटाया तो गौरव ने ज्वेलरी की जांच करवाई
साल 2021 में फिर जितेंद्र ने अशोक को एक करोड़ रुपए एक साल के लिए दिलाए। वे दोनों गौरव के पास डिब्बों में बंद ज्वेलरी लेकर आए। हर डिब्बे के ऊपर अमाउंट लिखी चिट लगी हुई थी। जितेंद्र और अशोक ने कहा कि खोल कर चेक करने की जरूरत नहीं जब अमाउंट वापस करेंगे तब ऐसे ही पैक डिब्बे वापस दे देना। गौरव ने उनकी बातों पर विश्वास कर ज्वेलरी रख ली। एक साल बीतने के बाद जब अशोक ने एक करोड़ रुपए और इंटरेस्ट नहीं लौटाया तो गौरव ने ज्वेलरी की जांच करवाई। तब गौरव को पता चला कि ज्वेलरी नकली है। इसके बाद गौरव ने जितेंद्र, अशोक और उनके परिवार के लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed