{"_id":"6544f8a480feaada21072d63","slug":"jatra-indore-food-festival-dance-culture-marathi-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jatra: स्वाद और परंपरा के साथ आत्मनिर्भरता का मंच बना जत्रा, लावणी और फूड झोन रहा मुख्य आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jatra: स्वाद और परंपरा के साथ आत्मनिर्भरता का मंच बना जत्रा, लावणी और फूड झोन रहा मुख्य आकर्षण
Fri, 03 Nov 2023 09:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:37 PM IST
सार
जत्रा jatra की शुरुआत के पहले दिन ही उमड़ा जनसैलाब, फेस्टिवल सीजन के चलते उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
जत्रा में लावणी की प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित जत्रा jatra के पहले दिन ही स्वाद और संस्कृति प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जत्रा का समय दोपहर 2 से रात 10 बजे का था पर सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। दो बजे इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खूब अच्छा प्रतिसाद मिला है। फूड झोन की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि सुबह से ही स्वाद प्रेमियों का आना शुरू हो गया था। हर्षवर्धन लिखिते ने बताया कि लावणी की धमाकेदार प्रस्तुति हुई। इसमें अप्सरा आली, जाऊ देना माला ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संत अन्ना महाराज, समाजसेवी विनोद अग्रवाल, निरंजन भाई देसाई, जूही भार्गव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
आत्मनिर्भर बनने का आयोजन
अन्ना महाराज ने कहा कि उन्हें मराठी सोशल ग्रुप के कार्यों को देखते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने का आत्मविश्वास जगाता है। विनोद अग्रवाल ने बोला कि उन्हें जत्रा का आयोजन एवं स्वरूप बहुत अच्छा लगा। जूही भार्गव ने कहा कि मुझे जत्रा में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। निरंजन भाई देसाई ने बोला कि जत्रा का आयोजन अत्यंत सफल आयोजन है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनने का आयोजन
अन्ना महाराज ने कहा कि उन्हें मराठी सोशल ग्रुप के कार्यों को देखते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने का आत्मविश्वास जगाता है। विनोद अग्रवाल ने बोला कि उन्हें जत्रा का आयोजन एवं स्वरूप बहुत अच्छा लगा। जूही भार्गव ने कहा कि मुझे जत्रा में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। निरंजन भाई देसाई ने बोला कि जत्रा का आयोजन अत्यंत सफल आयोजन है।
विज्ञापन
