फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   janak palta birthday celebration indore tree plantation nature zero waste

75 की उम्र में जन्मदिन पर लगाए 75 पौधे, आयोजन में शामिल हुआ पूरा इंदौर

Thu, 16 Feb 2023 11:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Feb 2023 11:02 PM IST
सार

पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन ने स्वच्छ इंदौर के लिए जीरो वेस्ट, क्लीन एंड ग्रीन सिटी का दिया संदेश
 

विज्ञापन
janak palta birthday celebration indore tree plantation nature zero waste
पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जन्मदिन को मनाने की सभी की एक खास चाहत होती है लेकिन इंदौर की समाजसेविका पद्मश्री जनक पलटा का जन्मदिन दूसरों के लिए भी बेहद खास होता है। वे अपने जन्मदिन को हमेशा पौधे लगाकर सेलिब्रेट करती हैं और इसमें पूरा शहर शामिल होता है। इस बात उनका 75वां जन्मदिन था और उन्होंने सभी मित्रों के साथ सनावदिया स्थित अपने घर के आसपास 75 पेड़ लगाए। 
विज्ञापन

   
जनक पलटा मगिलिगन  इंदौर की स्वच्छता और जीरो वेस्ट की ब्रांड एंबेसडर रही हैं। अपने हर जन्मदिन पर वह अपनी उम्र के बराबर पेड़ पौधे लगाती हैं और यह सिलसिला उनके 75 वें जन्मदिन पर भी कायम रहा। उनके सनावदिया स्थित घर गिरिदर्शन के समीप दूतनी पहाड़ी पर 75 विशिष्ट प्रजाति के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इस आयोजन में सहभागिता करते हुए कहा कि जनक दीदी समाज, शहर और देश के लिए इतना कुछ कर रही हैं यह बात हम सभी के लिए प्रेरणा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अयाज पलटा के शंखनाद से हुई। इसके बाद जनक दीदी, समीर शर्मा, संध्या तरफदार, गुरुबक्स ने बहाई प्रार्थना सुनाई और फिर वाराणसी की एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने प्रार्थना की। इसके बाद पहाड़ी पर सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पौधे लगाए। जनक दीदी ने इस मौके पर कहा, जन्मदिन पर ईश्वर और प्रकृति को अपने सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और फलदायी जीवन के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर उतने पेड़ लगाती आ रही हूं लेकिन यह संकल्प सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है। ग्राम सनावादिया के सभी साथियों को विशेष धन्यवाद भी देना चाहती हूं इस गांव की धरती मेरे लिए ईश्वर का वरदान है। सभी मेहमानों और परिवार के सदस्यों ने पौधे लगाए। इस मौके पर कॉर्डियोलिजिस्ट डॉ. भरत रावत, कुलपति डॉ रेणु जैन, पूनम पलटा, गौरव पलटा, स्वाति पलटा, आभा तिवारी, वीरेंद्र गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed