फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   iskcon temple indore ram darbar yatra bhagwan ram ayodhya mandir

Indore News: जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर इंदौर में निकली राम दरबार यात्रा, वृंदावन से बुलाए फूल

Sun, 21 Jan 2024 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 21 Jan 2024 08:06 PM IST
सार

रथ में सवार भगवान श्री राम ने भक्तों को दर्शन दिए। महिलाओं ने यात्रा निकलते ही सड़क पर झाड़ू लगाई और स्वच्छता का संदेश दिया। 
 

विज्ञापन
iskcon temple indore ram darbar yatra bhagwan ram ayodhya mandir
रथयात्रा में हजारों शहरवासी शामिल हुए। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अयोध्या में कल श्री राम भगवान के भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आयोजन है। इस अवसर पर इंदौर में रविवार को श्री राम रथ यात्रा निकाली गई। दिव्य शक्ति पीठ से निकली इस यात्रा में प्रभु श्री राम ने भक्तों को रथ में दर्शन दिए। भगवान रथ में विराजे चल रहे थे और हजारों भक्त रस्सी को खींच रहे थे। यह श्री राम रथ यात्रा इस्कॉन जगन्नाथ यात्रा की तर्ज पर निकाली गई। 
विज्ञापन


इसमें हजारों महिलाएं भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहीं थी। रथ यात्रा में भगवान की पोशाक एवं अन्य किस्म के फूल भी वृंदावन से बुलवाए गए थे। रथ यात्रा में भगवान श्री राम लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी के विग्रह सुशोभित थे। यह रथ यात्रा दिव्या शक्तिपीठ से शुरू होकर साईं कृपा कॉलोनी मेन रोड, महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर से होते हुए सीधे इस्कॉन मंदिर पहुंची। रथ यात्रा में महिलाएं झाड़ू लगाते हुए साफ सफाई करते हुए चल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed