फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Girls Fight Three girls arrested for beating girl

Indore Girls Fight: युवती को सरेआम पिटने वाली तीन युवतियां गिरफ्तार, दो युवकों पर भी केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2022 05:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Nov 2022 05:12 PM IST
सार

इंदौर में तीन युवतियों ने सड़क पर एक युवती की बेरहमी से पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
Indore Girls Fight Three girls arrested for beating girl
इंदौर में लड़कियों की स्ट्रीट फाइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एलआईजी चौराहे पर एक युवती की बेहरमी से पिटाई करने वाली तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो युवकों के नाम पर सामने आए हैं। पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया है। फिलहाल दोनों युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार युवतियों के नाम मेघा मालवीय, पूनम अहिरवार और टीना सोनी है। घटना शनिवार रात डेढ़ बजे एलआईजी चौराहे पर हुई थी। तीनों आरोपी युवतियों ने एक युवती को सड़क पर पटक कर बेरहमी से पीटा। आरोपी युवतियों ने पीड़िता के पेट, मुंह और पीठ पर लातें बरसाईं। एक युवती ने पीड़िता का मोबाइल भी जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


घूरने की बात पर विवाद

पुलिस के अनुसार नेहरू नगर में रहने वाली प्रिया वर्मा एलाईजी चौराहे के एक रेस्टोरेंट में चाय पीने आई थी। वहां पर मेघा, पूनम और टीना पहले से खड़ी थी। प्रिया रीगल तिराहे के समीन एक कंपनी में जॉब करती है। चारों के बीच एक-दूसरे को घूरने की बात पर बहस हो गई। कुछ देर बाद तीनों युवतियां प्रिया पर टूट पड़ी और लात-घूसों से पिटाई कर दी। बीअआरटीएस कॉरिडोर को 24 घंटे खुले रखने की छूट के कारण वहां काफी भीड़ रहती है। इस घटना को कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। कुछ ही देर में लड़कियों के बीच हुई लड़ाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि घटनाक्रम 10 मिनट तक चला लेकिन पुलिसकर्मी बीच-बचाव के लिए नहीं आ पाए। जबकि एलआईजी थाने से चौराहे की दूरी 300 मीटर भी नहीं है। बाद में पीड़िता अपने परिचित मयंक के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed