फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   banned drugs mixed with opium indore,crime news, indore crime rate

Indore Crime: नशे में भी मिलावट, अफीम में प्रतिबंधित दवाएं मिलकर बेचते थे

Sun, 13 Nov 2022 06:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Nov 2022 06:16 PM IST
सार

इंदौर में नशा बेचने वाले एक गिरोह को भांडाफोड़ पुलिस ने किया है। गिरोह मिलावट कर नशा बेचता था। पहले 12 लोग इस गिरोह के पकड़े जा चुके है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। 

विज्ञापन
banned drugs mixed with opium indore,crime news, indore crime rate
पुलिस गिरफ्त मेें आरोपी शहजाद - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नशे का गढ़ बन चुके इंदौर में अब नशे में मिलावट होने लगी है। पुलिस ने एक गिरोह का पता लगाया है जो मिलावट कर नशे को और असरकारी बनाने की कोशिश करता था। उस नशे को इंजेक्शन में भरकर या गोलियां बनाकर पांच सौ रुपये में बेचा जाता था। संयोगितागंज पुलिस ने नशे के तस्कर शहजाद पिता कमरुद्दीन को पकड़ा है, जो राजस्थान प्रतापगढ़ के जावेद लाल गिरोह से जुड़ा है। यह गिरोह अफ्रीम में मिथाईल आक्साईड और कैल्शियम मिलकर क्रूड पाउडर तैयार करता था। शहजाद उसे खरीदकर उसमें प्रतिबंधित दवा अल्प्राजोलम और नाइट्रोवेट की  गोलियों के चूरे की  मिलावट कर  गोलियां तैयार करता था।
विज्ञापन


पांच सौ रुपये में बेचते थे इंजेक्शन 
 टीआई तहजीब काजी के अनुसार शहजाद ने इंदौर में नशा बेचने के पैैडलर्स तैयार कर रखे थे। पिछले दिनों उससे जुड़े 12 लोगों को पकड़ चुकी है, लेकिन शहजाद फरार था। ये लोग मिलावट से तैयार पाउडर को गर्म कर उसमे डिस्टिल वाटर डालकर इंजेक्शन में भरते थे। उन्हें छात्रों को, वाहन चालकों को, शहर में नशे की पार्टी अरेंज करने वाले लोगों को 
विज्ञापन

बेचा जाता था।     
 

पत्नी भी बेचती है नशा

पुलिस ने जिस शहजाद को पकड़ा है। उसकी पत्नी वहीदा भी नशे के कारोबार में शामिल है। शहजाद इंदौर में अलग अलग स्थानों पर रहता था, ताकि नशा बेचने के लिए पैडलर बना सके। शहजाद जब शहर से बाहर होता था तो वहीदा नशे की सप्लाई करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed