फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youths created a ruckus at Shipra toll post, vandalized the toll post when asked to pay toll tax

Indore: शिप्रा टोल नाके पर युवकों ने मचाया उत्पात, टोल टैक्स मांगने पर की तोड़फोड़

Sun, 06 Apr 2025 08:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 06 Apr 2025 08:15 PM IST
सार

दशहत में कर्मचारी बूथ छोड़कर भागे। इसके बाद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद वे बगैर टोल चुकाए देवास की तरफ चले गए। कुछ देर के लिए टोल नाके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना शिप्रा थाने पर दी गई।

विज्ञापन
Indore: Youths created a ruckus at Shipra toll post, vandalized the toll post when asked to pay toll tax
टोल नाके पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-देवास बाइपास के शिप्रा टोल नाके पर आए दिन विवाद होते है। शनिवार रात फिर नाके पर कर्मचारियों से कुछ युवकों ने विवाद किया और नाके पर तोड़फोड़ भी की। टोल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज सहित शिप्रा थाने में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: व्यापारी ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में हालत गंभीर

विज्ञापन

पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि नाके पर उत्पात मचाने वाले युवक मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक बताए जा रहे है। टोल कर्मचारियों ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि रात को पहले एक कार आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसमें सवार युवक टोल देने के लिए तैयार नहीं थे। टोल से एंट्री नहीं मिली तो युवक कर्मचारी से बहस करने लगे, इसके बाद उनके साथी दूसरे वाहनों में पीछे से आए और फिर उन्होंने बगैर टैक्स चुकाए जाने की बात पर टोल के बूथ में घुस कर कर्मचारी से मारपीट की।




दशहत में कर्मचारी बूथ छोड़कर भागे। इसके बाद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद वे बगैर टोल चुकाए देवास की तरफ चले गए। कुछ देर के लिए टोल नाके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना शिप्रा थाने पर दी गई। टोल कर्मचारियों ने तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले युवकों के वाहनों के नंबर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए। पुलिस अफसरों ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, जबकि वाहन नंबरों के आधार पर युवकों का पता लगाया जा सकता है।

 

पहले भी हो चुकी है घटनाएं

 

शिप्रा टोल नाके पर पहले भी तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी है। पहले टोल नाका देवास टोलवेज द्वारा संचालित किया जाता था, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ठेका निरस्त करने के बाद दूसरी एजेंसी को टोल नाके का संचालन करने की जिम्मेदारी दी। 1 अप्रैल को टोल टैक्स की दरें भी बढ़ाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed