फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youth murdered over rent dispute, three accused in custody

Indore: ऑटो रिक्शा का ज्यादा किराया मांगने के विवाद में युवक की हत्या, चालक और उसके दो साथी हिरासत में

Sun, 16 Nov 2025 06:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Nov 2025 06:56 PM IST
सार

पुलिस हादसा मान कर चल रही थी। सुबह युवक की मौत हो गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का पता चला। शादी में संजू के दोस्त भी गए थे, लेकिन विवाद के समय वे डर कर भाग गए थे।

विज्ञापन
Indore: Youth murdered over rent dispute, three accused in custody
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंदन नगर क्षेत्र में एक युवक की ऑटोरिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी। मृत युवक संजू ठाकुर का ऑटोरिक्शा किराए को लेकर चालक से विवाद हुआ था। वह शनिवार रात एक शादी से लौट रहा था और घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा को रोका था। पुलिस ने आरोपी चालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ज्यादा किराया मांगने की बात पर संजू का आरोपी रिक्शा चालक से विवाद हो गया था। इसी बीच रिक्शा चालक ने अपने दो साथियों को बुला लिया और संजू की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में जवाहर टेकरी पर छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore News: सलमान लाला केस में एक्टर एजाज खान की इंदौर में पेशी, क्राइम ब्रांच से माफी मांगी, फोन जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मान रही थी हादसा
रात को पुलिस को संजू के घायल पड़े होने की सूचना मिली थी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई थी। पुलिस इसे हादसा मान कर चल रही थी। रविवार सुबह युवक की मौत हो गई, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का पता चला। शादी में संजू के दोस्त भी गए थे, लेकिन विवाद के समय वे डर कर भाग गए थे। बाद में संजू के दोस्तों ने पुलिस को रात में हुए विवाद की बात बताई। 

पेंट फैक्टरी में काम करता था
मृतक संजू पीथमपुर की एक पेंट फैक्टरी में काम करता था, लेकिन पिछले दिनों फैक्टरी में आग लग गई थी और वह बीते 10 दिन से घर पर ही था। वह अपने साथ काम करने वाले साथी की शादी में गया था। पुलिस ने संजू की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों ने पहले संजू को लात-घूसों से मारा, फिर धारदार हथियार से वार किए थे। संजू के परिवार में माता-पिता और एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed