फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Young man murdered due to press issue in Indore, killed by another lover on the request of his girlfri

Indore: इंदौर में प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या, प्रेमिका के कहने पर दूसरे प्रेमी ने मार डाला

Thu, 06 Feb 2025 03:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

जिस महिला के कहने पर पवन की हत्या हुई। वह खरगोन जिले के गोगांवा में रहती है। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह पति से अलग रहती है। सालभर पहले नीलेश उसके संपर्क में आया था। महिला से पवन भी संपर्क में था और उसने नीलेश को महिला से दूर रहने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Indore: Young man murdered due to press issue in Indore, killed by another lover on the request of his girlfri
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में प्रेम त्रिकोण में एक युवक को अपनी जान गंवाना पड़ी। युवक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था, लेकिन प्रेमिका ने बातचीत बंद कर दी थी। जब युवक ज्यादा दबाव बनाने लगा तो महिला ने अपने एक दूसरे प्रेमी से कहकर हत्या करवा दी।

विज्ञापन


घटना द्वारकापुरी क्षेत्र की है। यहां एक मैरेज गार्डन के समीप एरोड्रम क्षेत्र निवासी नीलेश अटूट गंभीर रूप से घायल अवस्था मेें मिला था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे। लहूलुहान हालत में देख कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नीलेश का द्वारकापुरी क्षेत्र की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


नीलेश से महिला संबंध नहीं रखना चाहती थी और उसने बात बंद कर दी थी, लेकिन नीलेश उसे बार-बार फोन लगाता था। इससे परेशान महिला ने अपने एक अन्य प्रेमी पवन को नीलेश को सबक सिखाने के लिए कहा था। पवन ने नीलेश को प्रजापत नगर के समीप बुलाया। पवन अपने दो साथियों के साथ वहां उसका इंतजार कर रहा था। तीनों ने नीलेश के साथ मारपीट की। जब वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया तो पवन ने उसकी बहन को काॅल लगाकर पवन को ले जाने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपने पति को छोड़ चुकी है
जिस महिला के कहने पर पवन की हत्या हुई। वह खरगोन जिले के गोगांवा में रहती है। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह पति से अलग रहती है। सालभर पहले नीलेश उसके संपर्क में आया था। महिला से पवन भी संपर्क में था और उसने नीलेश को महिला से दूर रहने की धमकी दी थी। नीलेश की पत्नी की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed