फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Yoga Commission Chairman Raghavendra Sharma said – Yoga training centers will be opened in every distr

Indore:योग आयोग अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कहा- हर जिले में खोले जाएंगे योग प्रशिक्षण केंद्र

Thu, 14 May 2026 07:02 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 14 May 2026 07:02 PM IST
सार

प्रदेश में योग को शिक्षा से जोड़कर नई पीढ़ी को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने इंदौर में कहा कि जल्द ही योग का पाठ्यक्रम स्कूलों में अन्य विषयों की तरह पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Yoga Commission Chairman Raghavendra Sharma said – Yoga training centers will be opened in every distr
योग आयोग अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा इंदौर में प्रेस से मिलाने के कार्यक्रम में पत्रकारों से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने योग नीति बनाई है। उसे शिक्षा के साथ लागू किया गया है। उसका पाठ्यक्रम भी तैयार हो रहा है। जल्दी ही वह प्रिंट भी होगा। इसे अन्य विषयों के साथ कक्षा में पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को योग विधा का ज्ञान भी होना चाहिए। प्रदेश में योग शिक्षा विभाग से जुड़ा है। हमारी कोशिश है कि युवा वर्ग योग से जुड़े और खुद को फिट रखे। उन्होंने कहा कि यदि जीवन में योग नहीं है तो जीवन सार्थक नहीं है।
विज्ञापन

 

योग मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत करता है। शर्मा ने कहा कि जब वे बाल आयोग के अध्यक्ष थे, तो परीक्षा में कम नंबर लाने वाले या असफल हो जाने पर आत्महत्या करने वाले कई विद्यार्थियों के परिजनों से मिले। तब यह बात सामने आई कि युवाओं के जीवन का लक्ष्य तय नहीं रहता। वे श्रणिक सफलता के पीछे भागते हैं। योग हमें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह जीवन में बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शर्मा ने बताया कि हर जिले में योग कमेटी बनी है। हम ब्लॉक और वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाएंगे। हर जिले में योग प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे और तैयार हुए प्रशिक्षकों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में योग आयोग वर्ष 2022 में बना है। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी योग आयोग बने हैं और बेहतर काम कर रहे हैं। मैं दोनों योग आयोगों के अध्यक्षों से जल्दी ही मिलूंगा। प्रदेश में भी कोशिश की जाएगी कि योग केंद्र पंजीकृत हों और उनका संचालन हो सके। शर्मा का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed