फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman injured in tractor trolley accident dies, eight people still hospitalized

Indore: सांवेर ट्रैक्टर ट्राॅली हादसे में घायल महिला की मौत, मृतक संख्या बढ़कर चार हुई, आठ अभी भी भर्ती

Wed, 15 Oct 2025 07:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

ट्राली में सवार मजदूर रतनखेड़ी गांव से काम करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ था। मौके पर ही ट्राली में सवार दो महिला कमला बाई और जानी बाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक नाबालिग की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई थी।

विज्ञापन
Indore: Woman injured in tractor trolley accident dies, eight people still hospitalized
सांवेर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर। सांवेर के समीप चंद्रावतीगंज में सोमवार को हुए ट्रैक्टर ट्राॅली हादसे में घायल एक महिला की भी मौत हो गई। ट्राॅली गड्ढे में पलटने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घायलों को इंदौर के अरविंदो और एमवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। आठ लोग अभी भी भर्ती हैं। उन्हें गंभीर चोटें लगी है, जबकि बाकी की छुट्टी हो चुकी है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore: पुष्य नक्षत्र के कारण बुधवार को भी बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही

विज्ञापन

चंद्रावतीगंज में यह घटना सड़क के एक मोड़ पर हुई थी। हादसे में घायल पप्पी बाई की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह ट्राॅली के नीचे दबी थी। हादसे में मृत लोगों को प्रदेश सरकार ने चार-चार लाख रुपये की मदद की है। ट्राॅली में सवार मजदूर रतनखेड़ी गांव से काम करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही ट्रॉली में सवार दो महिला कमला बाई और जानी बाई की मौत हो गई थी। एक नाबालिग की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री और सांवेर के विधायक तुलसी सिलावट भी अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों की आर्थिक मदद करने और घायलों को उपचार के लिए पैसा देने के लिए पिछले दिनों अफसरों की बैठक भी ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed