फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to Pushya Nakshatra, the markets remained crowded with customers even on Wednesday.

Indore: पुष्य नक्षत्र के कारण बुधवार को भी बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही

Wed, 15 Oct 2025 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 15 Oct 2025 06:33 PM IST
सार

राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित करने के बाद कृष्णपुरा छत्री ब्रिज पर बेरिकेड लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा था। इस कारण ब्रिज के समीप के चौराहे पर दिनभर यातायात बाधित होता रहा। 

विज्ञापन
Indore: Due to Pushya Nakshatra, the markets remained crowded with customers even on Wednesday.
राजवाड़ा क्षेत्र मे लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बुधवार को उदयातिथि में पुष्य नक्षत्र रहने से सुबह से शाम तक बाजारों में भीड़ रही। इंदौर के सराफा, राजवाड़ा, कपड़ा मार्केट, महारानी रोड सहित अन्य बाजारों में खूब ग्राहकी हुई। एमटीएच कपाउंड व इलेक्ट्रानिक शोरुमों मेें भी जमकर खरीददारी हुई।

विज्ञापन



लोगों ने पुष्य नक्षत्र में सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, टीवी, फ्रीज सहित अन्य सामान खरीदे। जीएसटी स्लैब की कमी से 100 से ज्यादा वस्तुएं सस्ती हो गई है। व्यापारी उन उत्पादों पर छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे है और आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक आयटम खूब बिक रहे है। सोना-चांदी महंगा है, लेकिन लोग शगुन के तौर पर हल्के वजन के आभूषण व सोने-चांदी के सिक्के खरीद रहे है।

विज्ञापन

 

नहीं हटेगी फुटपाथ से दुकानें

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि दीपावली के अवसर पर राजवाड़ा और जहां भी परम्परागत रूप से  रेहड़ी और पटरी की दुकानें लगती है, वे त्यौहार के समय में लगी रहेगी। स्वदेशी दीपावली को आगे बढ़ाने के लिए ये दुकानदार दीपावली की उपयोगी वस्तुओं को बेचने के लिए स्वतंत्र है। रिमूवल गैंग सड़कों से उन्हें नहीं हटाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कृष्णपुरा ब्रिज पर लगा जाम

राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित करने के बाद कृष्णपुरा छत्री ब्रिज पर बेरिकेड लगाकर वाहनों को रोक दिया गया। सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही जाने दिया जा रहा था। इस कारण ब्रिज के समीप के चौराहे पर दिनभर यातायात बाधित होता रहा। शिवाजी मार्केट की मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन रखने की जगह नहीं थी। इस कारण कार चालकों को भी वाहन पार्क करने में परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed