फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Woman Arrested for Blackmailing Elderly Man by Threatening to Leak Obscene Videos

Indore News: होटल में बुजुर्ग से बनाए संबंध, वीडियो बनाकर महिला ने 24 लाख रुपए ले लिए

Sat, 24 May 2025 07:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 24 May 2025 07:14 PM IST
सार

Indore News: 30 वर्षीय महिला ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाए। 24 लाख रुपए की वसूली करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके बैंक खाते को सील कर 19 लाख रुपए फ्रीज कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Indore Woman Arrested for Blackmailing Elderly Man by Threatening to Leak Obscene Videos
AI द्वारा बनाया गया प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 24 लाख रुपए की वसूली की। परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके बैंक खाते को सील कर 19 लाख रुपए फ्रीज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, 22 मई को मदन सिंह नामक बुजुर्ग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक दुकान है जो उन्होंने किराए पर दी है। इसी दुकान पर काम करने वाली महिला ने उन्हें अपने जाल में फंसाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


उज्जैन घुमाने ले जाकर बनाए संबंध
पीड़ित ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को उनकी पहली मुलाकात महिला से हुई थी। दिसंबर 2023 में महिला ने उन्हें उज्जैन घूमने के लिए राजी किया। दोनों उज्जैन पहुंचे और एक होटल में रुके। वहां महिला ने उनके साथ संबंध बनाए और चुपके से उनकी फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद महिला ने वीडियो का इस्तेमाल कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की वसूली
उज्जैन से लौटने के एक महीने बाद महिला ने वीडियो दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब दो वर्षों में 24 लाख रुपए की वसूली कर चुकी थी। तंग आकर बुजुर्ग ने आखिरकार पुलिस की शरण ली। थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि जांच में महिला के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए और उसके बैंक खाते फ्रीज कर 19 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

पहले भी विवादित रही महिला, तलाश रही है अन्य शिकार
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि महिला पर पहले भी कनाडिया थाने में एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज था, लेकिन बाद में उसने कोर्ट में बयान बदल दिया था। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि महिला खासतौर पर संपन्न और प्रतिष्ठित पुरुषों को टारगेट करती थी। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या महिला ने इसी तरीके से और भी लोगों को फंसाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed