Indore: इंदौर में बीआरटीएस का कारिडोर रद्द हुआ तो रेडिसन चौराहा तक कर ली एलिवेटेड काॅरिडोर की प्लानिंग
पहले इंदौर में एलआईजी चौराहा से नवलखा तक 300 करोड़ की लागत से एलिवेटेड काॅरिडोर बनना था, लेकिन ट्रैफिक लोड सिर्फ 3 प्रतिशत आने के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उसे रद्द करने को कहा था। इसके बाद अब नए प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में अब रेडिसन चौराहा से चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा तक एलिवेटेड काॅरिडोर बनने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए इंदौर विकास प्राधिकरण फिजिबिलिटी सर्वे कराएगा। चार किलोमीटर लंबे इस काॅरिडोर पर चार बड़े जंक्शन है। जिनके उपर से यह गुजरेगा। अब देखना है कि सर्वे में इसका ट्रैफिक लोड कितना आता है। इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस प्रोजेक्ट पर सहमति बनी।
पहले इंदौर में एलआईजी चौराहा से नवलखा तक 300 करोड़ की लागत से एलिवेटेड काॅरिडोर बनना था, लेकिन ट्रैफिक लोड सिर्फ 3 प्रतिशत आने के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में उसे रद्द करने को कहा था। इसके बाद अब नए प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। बैठक में इंदौर की क्षेत्रीय विकास व निवेश योजना के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के साथ निगरानी के लिए एक कमेटी बनाने पर भी सहमति बनी।
मेट्रो के साथ एलिवेटेड काॅरिडोर बनना नहीं आसान
इंदौर विकास प्राधिकरण ने चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से रेडिसन चौराहा तक एलिवेटेड काॅरिडोर बनाने की योजना तो तैयार की है, लेकिन उसे बनाना आसान नहीं होगा, क्योकि इस रुट पर मेट्रो ट्रेक भी बन चुका है। जब इसका संचालन होगा तो इस सड़क से ट्रैफिक लोड वैसे ही कम हो जाएगा। इसके अलावा सुखलिया ग्राम चौराहा, विजय नगर चौराहा और रेडिसन चौराहा पर मेट्रो स्टेशन भी बन रहे है।
इस चौराहों पर एलिवेटेड काॅरिडोर की ऊंचाई स्टेशन से ज्यादा रखना होगी। यह रोड वैसे ही चौड़ा है। इस कारण इस बात पर संशय रहेगा कि एलिवेटेड काॅरिडोर तक ज्यादा ट्रैफिक लोड रहेगा,क्योकि ज्यादातर वाहन विजय नगर और सायाजी चौराहा से मुड़ जाते है।
यह फैसले हुए बोर्ड बैठक में
नायता मुंडला बस स्टेशन का संचालन के लिए एक बड़ी बैठक होगी। शहर में एआईसीटीएसएल बसों के लिए 200 बस स्टाॅप बनेंगे।
-राजीव गांधी चौराहा से सब्जी मंडी तक डबल डेकर ब्रिज के लिए सर्वे होगा।
- मोरोद गांव में नई अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया जाएगा।
