फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: Rohini melted in Indore on the second day, intense heat in the afternoon, rain in the evening,

Indore Weather:इंदौर में दूसरे दिन रोहिणी गल गई, दोपहर मेें तेज गर्मी, शाम को बारिश हो गई, फ्लाइट डायर्वट

Sun, 26 May 2024 08:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 26 May 2024 08:26 PM IST
सार

मौसम में आए बदलाव के कारण हैदराबाद से इंदौर आए विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। शनिवार से सूर्य के रोहिणी नक्षत्र मेें प्रवेश के साथ नवतपे की शुरूआत हो चुकी है।

विज्ञापन
Indore Weather: Rohini melted in Indore on the second day, intense heat in the afternoon, rain in the evening,
तेज हवा से ग्रीन नेट सड़क पर गिर गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रोहिणी दूसर दिन ही गल गई। रविवार को शहर के कई इलाकों में बारिश ने थोड़ी देर के लिए राहत दी, लेकिन देर शाम तक लोग उमस से परेशान होते रहे।

विज्ञापन

रविवार सुबह से ही सूर्य देवता आग बरसाने लगे थे। सुबह 9 बजे पारा 32 डिग्री पहुंच गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। तेज धूप और गर्म हवाए शहर को गिरफ्त में लेने लगी। मौसम विभाग ने दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था, लेकिन शाम चार बजे बाद धूप अचानक गायब हो गए और काले बादलों ने डेरा जमा लिया।

विज्ञापन


फिर तेज हवा का दौर चला और फिर बारिश की बूंदे बरसने लगी। मौसम में आए बदलाव के कारण हैदराबाद से इंदौर आए विमान को भोपाल डायवर्ट किया गया। शनिवार से सूर्य के रोहिणी नक्षत्र मेें प्रवेश के साथ नवतपे की शुरूआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 9 दिन तेज गर्मी के साथ बूंदा-बांदी की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में गर्म हवा और लू भी लोगों को परेशान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा केे कारण टूटी ग्रीन नेट

नगर निगम ने गर्मी से वाहन चालकों को राहत देने के लिए शहर के कई मार्गों पर ग्रीन नेट लगवाई, लेकिन वे तेज हवाएं नहीं झेल पाई।एमआर-9 चौराहे पर लगी ग्रीन नेट गिर गई। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होने लगी और चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया। बाद में निगम के अमले ने नेट को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed