फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore weather News imd mausam Rain Alert

Indore Weather News : अभी गर्मी से लोग परेशान अब आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए कैसे बदलेगा मौसम

Mon, 17 Mar 2025 09:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Mar 2025 09:03 AM IST
सार

Indore Weather News : इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Indore weather News imd mausam Rain Alert
weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर समेत मप्र के कई जिलों में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। इंदौर में रविवार को दिन का तापमान 34.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया और रात में तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


इंदौर में 19 और 20 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में 19 और 20 मार्च को आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, सागर और शहडोल संभाग में इसका अधिक असर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, रविवार को दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई थी। भोपाल, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बादल छाए रहे, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक भी देखी गई।
विज्ञापन


साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आगामी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 18 मार्च से एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे अगले दो दिनों तक बारिश हो सकती है। हाल ही में, 13 मार्च को मुरैना और भिंड में हल्की बारिश हुई थी, जबकि 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। इसके बाद, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरीं और बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में भी दिन के समय बादल देखने को मिले, जबकि अन्य इलाकों में आसमान साफ और गर्मी का असर देखा गया। 16 मार्च को भी कुछ जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के अंत तक बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के अंतिम दिनों में प्रदेश में गर्मी का असर फिर से तेज होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में लू चलने की भी आशंका है, जिससे कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। सामान्यतः यदि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो या सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक हो तो इसे हीट वेव की स्थिति माना जाता है। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिनों तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल और मई में इसका प्रभाव अधिक हो सकता है, जिससे 30 से 35 दिन तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई के दौरान सबसे अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान है, खासतौर पर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्मी की चपेट में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed