फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather News Heatwave imd mausam garmi temperature

Indore Weather News: गर्मी का कहर, इंदौर में सुबह से चल रही गर्म हवाएं, 7 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

Thu, 27 Mar 2025 10:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

Indore Weather News: सात शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिसमें इंदौर भी शामिल है। 28-29 मार्च तक राहत की संभावना जताई गई है, जबकि 30-31 मार्च को लू का असर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Indore Weather News Heatwave imd mausam garmi temperature
गर्मी से बचने के लिए छाते निकल आए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में इस सीजन की गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर समेत सात शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को इंदौर में दिन का पारा 38.2 डिग्री पर रहा और रात का पारा 20.2 डिग्री पर दर्ज हुआ। गुरुवार को भी सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। गुरुवार को दिन का पारा 37.6 डिग्री पर रहा और रात का पारा 21.8 डिग्री पर आ गया। दिन के पारे में 0.6 डिग्री की गिरावट देखी गई और रात के पारे में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। आज दिन में ठंडी हवाएं चलने से यह बदलाव देखने को मिला। 

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश के अन्य जिलों में भी पारा आसमान छूता रहा। नर्मदापुरम, रतलाम, बड़वानी, नौगांव, शिवपुरी, गुना-दमोह जैसे शहरों में तापमान में यह बढ़ोतरी देखी गई। इन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन भी गर्म रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 28 और 29 मार्च के दौरान थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न शहरों में तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री, रतलाम में 40.2 डिग्री, बड़वानी के तालुन में 40.2 डिग्री, नौगांव में 40 डिग्री और शिवपुरी, गुना-दमोह में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसी प्रकार ग्वालियर, उज्जैन, खजुराहो, धार, टीकमगढ़, मंडला, सागर, सतना, शाजापुर, उमरिया, सिवनी, खरगोन और बैतूल जैसे शहरों में तापमान 39 डिग्री या उससे अधिक रहा। बड़े शहरों में भी गर्मी का असर देखा गया, जैसे ग्वालियर में 39.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस था।

सामान्य से अधिक तापमान
पिछले दो दिनों से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ चुका है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोग ठंडी जगहों की तलाश में हैं। कई शहरों में पारा सामान्य से 1 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री तक अधिक हो गया है। बुधवार को नौगांव में दिन का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 4.5 डिग्री ज्यादा रहा। इसके अलावा, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित अन्य शहरों में भी पारा अधिक रहा है। रात के समय भी तापमान में वृद्धि हो रही है, कई शहरों में रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

लू की संभावना
मार्च के आखिरी दो दिनों में प्रदेश में लू का असर हो सकता है। विशेषकर मालवा-निमाड़ क्षेत्र, जिसमें इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले जैसे रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं, में लू की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जब दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो, तो उसे हीट वेव (लू) की स्थिति माना जाता है। 30 और 31 मार्च को लू के प्रभाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे मौसम और भी अधिक गर्म हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed