फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather imd mausam forecast temperature rain update today tomorrow

Indore Weather: पानी के लिए तरसा रहा अगस्त, दस दिन में सिर्फ दो इंच गिरा पानी

Sat, 10 Aug 2024 07:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 10 Aug 2024 07:39 PM IST
सार

इस साल अभी तक 11 इंच पानी कम गिरा है। 15 अगस्त तक तेज बारिश की उम्मीद भी नहीं। पिछले साल भी अगस्त में अच्छी बारिश नहीं हुई थी।
 

विज्ञापन
indore weather imd mausam forecast temperature rain update today tomorrow
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

अगस्त का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो चुका है, लेकिन इंदौर में अभी तक जमकर बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार से शनिवार शाम तक भी 8 मिमि पानी गिरा है। अगस्त के दस दिन में दो इंच पानी गिर चुका है। 
विज्ञापन

इस साल की स्थिति पिछले साल जैसी ही है। साल 2023 में पूरे अगस्त में सिर्फ 2.7 इंच बारिश दर्ज की गई थी, जबकि औसतन इस महीने 13 इंच बारिश होती है। यानी इस साल अभी तक 11 इंच बारिश की कमी है और महीने में केवल 20 दिन बचे हैं। हालांकि, शनिवार शाम को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में भी बारिश हो सकती है, उसके बाद 15 अगस्त तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


अगस्त, सितंबर से उम्मीदें
इससे पहले जुलाई महीने में भी इंदौर में औसत से कम बारिश हुई थी। पिछले साल जुलाई में 23 इंच बारिश हुई थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा सिर्फ 10 इंच रहा। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई में 7 इंच कम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त और सितंबर के अंत में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में तेज बारिश हो सकती है
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, फिलहाल तीन चक्रवाती परिसंचरण और एक मानसून ट्रफ सक्रिय हैं। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजर रही है। इस कारण शनिवार रविवार को राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इंदौर में भी एक-दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed