फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: 12 inches of rain was to occur in Indore by 13th July, till now only one inch of water has rai

Indore Weather: 13जुलाई तक इंदौर में होना थी12 इंच बारिश, अब तक बरसा सिर्फ एक इंच पानी

Sat, 13 Jul 2024 02:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 13 Jul 2024 02:09 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेेत्र बन रहा है। इसके सक्रिय होने से 17 जुलाई तक तेज बारिश मध्य प्रदेश के पश्चिम हिस्से में हो सकती है। फिलहाल रिमझिम बारिश होगी।

विज्ञापन
Indore Weather: 12 inches of rain was to occur in Indore by 13th July, till now only one inch of water has rai
इंदौर में बादल छाए, लेकिन बारिश दूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई माह में मानसूस मेहरबान रहता है। इंदौर में जुलाई माह में औसतन 12 इंच बारिश हो जाती है, लेकिन इस बार 13 दिनों मेें सिर्फ एक इंच पानी ही बरसा है। सीजन की कुुल बारिश पांच इंच हो पाई है।

विज्ञापन


मानसून की इस धीमी चाल से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें हैै। उन्होंने खेतों में बुआई कर दी, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को इंदौर सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है। शहरवासियों को भी अब तेज बारिश का इंतजार है, ताकि गर्मी व उमस से निजात मिल सके।
विज्ञापन

 

इंदौर में मानसून आए 20 से दिन से ज्यादा हो चुके है, लेकिन मजबूत सिस्टम प्रदेश में सक्रिय नहीं होने के कारण बूंदा-बांदी या रिमझिम बारिश ही शहर में हो रही है। तेज हवाएं भी इसकी एक वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेेत्र बन रहा है। इसके सक्रिय होने से 17 जुलाई तक तेज बारिश मध्य प्रदेश के पश्चिम हिस्से में हो सकती है। फिलहाल रिमझिम बारिश होगी।

दूसरा सप्ताह सूखा बीता

जुलाई का दूसरा सप्ताह समाप्त होने जा रहा है, लेकिन अब तक इंदौर की धरती बारिश से तरबतर नहीं हो पाई है। 13 दिनों में सिर्फ एक इंच पानी इंदर को मिला हैै। पिछले साल जुलाई माह मेें 15 इंच से ज्यादा बारिश इंदौर मेें हो चुकी थी।


शनिवार सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैै, लेकिन बरस नहीं रहे है। धूप नहीं होने से राहत जरुर है, लेकिन उमस के कारण पंखे-कूलर भी चलाना पड़ रहे हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed